रायगढ़ पहुंचा 18 हाथियों का झुंड, मकान के दीवार को गिराया: छाल रेंज में पहुंचा 18 हाथियों का झुंड, मकान के दीवार को गिराया 

:

रायगढ़।  : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों की मौजूदगी है। शनिवार की देर शाम छाल रेंज में 18 हाथियों का झुंड सड़क पर आ गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वही रात में हाथी एक कच्चे घर के दीवार को भी ढहा दिया। जिसके नुकसान का आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 18 हाथी का दल 477 आरएफ में विचरण कर रहा है। जहां शनिवार की देर शाम को वह दल बरभौना से एडू जाने वाले रास्ते मंे आ गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उसे देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाथियों के झुंड का वीडियो भी बनाया। बताया जा रहा है कि यह हाथी दल रात होने के बाद कुरकुट व मांड नदी को पार कर खरसिया रेंज के देहजरी गांव में पहुंच गए। खरसियां रेंजर संतोष कांत ने बताया कि रात में करीब 11 बजे हाथी तेंदूपत्ता गोदाम, कृष्णा नगर बस्ती में विचरण करते रहे। इसके बाद देर रात फिर से हाथियों का दल नदी पार कर छाल रेंज में पहुंच गया।

खाने की तालाश में हाथी विचरण करते हुए छाल रेंज के पुसल्दा गांव तक पहुंचे। जहां कर्मीपारा मोहल्ला में रहने वाला नरेश राठिया के कच्चे घर के एक दीवार को ढहा दिया। हाथी आने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण घर से बाहर निकल चुके थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीण व वनअमला हो-हल्ला करने लगे। जिससे हाथी जंगल की ओर चले गए।

छाल वन परिक्षेत्र रेंजर चंद्रविजय सिंह सिदार ने बताया कि हाथियों पर लगातार निगरानी की जा रही है। हाथी रोड पर आ गए थे। जिसकी जानकारी लगने के बाद ग्रामीणों को दूर रहने कहा गया और आसपास के गांव में मुनादी कराया गया है। हाथी ने एक कच्चे घर के दीवार को ढहाया है, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!