रामपुर विधानसभा क्षेत्र के छात्रावासों में कम पड़ रही सीट, छात्रावासों में अतिरिक्त सीटों की वृद्धि को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने सीएम को लिखा पत्र

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के छात्रावासों में कम पड़ रही सीट, छात्रावासों में अतिरिक्त सीटों की वृद्धि को लेकर विधायक फूलसिंह राठिया ने सीएम को लिखा पत्र

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण व दूरस्थ वनांचल के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाए गए हैं। वर्तमान में इन छात्रावासों में रहकर छात्र-छात्राएं अध्यापन कार्य कर रहे हैं।छात्रावास में अब सीट कम पड़ने लगी है। जिसकी वजह से सभी जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रावास सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में या तो विद्यार्थियों को बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ रही है या फिर किराए के रूप में आर्थिक खर्च करना पड़ रहा है। बच्चों की इस समस्या को देखते हुए रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने विधानसभा क्षेत्र में संचालित छात्रावासों में सीट वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने किस छात्रावास में कितने अतिरिक्त सीट की आवश्यकता है इसका भी उल्लेख किया हैविधायक श्री राठिया ने पत्र में कहा है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अनुसूचित जनजाति बालक बालक एवं बालिका छात्रावासों में अतिरिक्त सीटों की वृद्धि किया जाना अतिआवश्यक है। पत्र में बताया गया है कि विकास खण्ड करतला के कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय सेन्द्रीपाली में 50, प्री. मेट्रिक बालक छात्रावास करतला में 20, कन्या छात्रावास करतला में 20, कन्या छात्रावास रामपुर में 10, कोरबा ब्लॉक के प्री. मेट्रिक बालक छात्रावास भैसमा में 20, कन्या छात्रावास कुदमुरा में 20, कन्या छात्रावास भैसमा में 10, प्री. मेट्रिक बालक छात्रावास तुमान में 10, प्री. मेट्रिक बालक छात्रावास तिलकेजा में 20, कन्या छात्रावास तिलकेजा में 20 अतिरिक्त सीट वृद्धि की नितांत आवश्यकता है। श्री राठिया ने सीएम साय से आग्रह किया है कि उक्त हाईस्कूलों को हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उन्नयन करने के लिए कार्यवाही किया जाए। साथ ही अतिरिक्त सीट वृद्धि को लेकर निवेदन किया, ताकि ग्रामीण तबके के बच्चों को शिक्षा से वंचित ना होना पड़े।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!