
रायपुर । राज्य में आज रात 08.00 बजे तक 1586 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 163 जांजगीर-चांपा जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 6 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आज कुल 11 कोरोना मौतें हुई हैं।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 123, राजनांदगांव 96, बालोद 107, बेमेतरा 45, कबीरधाम 37, रायपुर 112, धमतरी 31, बलौदाबाजार 62, महासमुंद 59, गरियाबंद 58, बिलासपुर 86, रायगढ़ 138, कोरबा 138, जांजगीर-चांपा 163, मुंगेली 27, जीपीएम 8, सरगुजा 47, कोरिया 31, सूरजपुर 17, बलरामपुर 10, जशपुर 28, बस्तर 31, कोंडागांव 28, दंतेवाड़ा 30, सुकमा 16, कांकेर 41, नारायणपुर 4, बीजापुर 11 अन्य राज्य 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।







Comments are closed.