राजनांदगांव का चर्चित गुरप्रीत अपहरण के पीछे का राज खुला, बिहार में आधा दर्जन पकड़ाए

राजनांदगांव । 
देवादा के ढाबा कारोबारी के बेटे गुरप्रीत सेठी अपहरण कांड में पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच चल रही लुकाछिपी खत्म होने की खबर है। बताया गया है कि 17 साल के किशोर गुरप्रीत को अपहृत किए जाने की असली वजह उसके पिता की अपहृताओं से लाखों रूपए का बकाया होना है। इस अपहरण के तार सीधे बिहार से जुड़े हुए है। 

सूत्रों का कहना है कि औरंगाबाद से सटे एक गांव में राजनांदगांव पुलिस ने चंदन गुप्ता नामक अपहृर्ता को हिरासत में लिया है। वही इस मामले के उसका भाई बिट्टू को भी पुलिस ने धरदबोचा है। बताया जाता है कि ढाबा मालिक बलजीत सेठी पर दबाव बनाने के लिए गुरप्रीत को अगवा किया गया था। 

सूत्रों का कहना है कि अपहरणकर्ताओं ने गुरप्रीत की मां को बार-बार पुलिस से शिकायत नही करने की चेतावनी दी थी। दरअसल आईपीएल मैच में पिता बलजीत करीब 40 लाख रूपए सट्टे में हार गया था। बिहार और मध्यप्रदेश के सटोरियों को बलजीत ने बकाए रकम से मात्र 4 लाख रूपए ही लौटाए थे। इसके बाद से वह रकम देने से ना-नुकुर कर रहा था। 

सूत्रों का कहना है कि सट्टे की रकम वसूलने के लिए गुरप्रीत सेठी को अगवा किया गया। पुलिस के पास मामला जाने के कारण अपहरणकर्ताओं का दबाव काम नहीं आया। आखिरकार गुरप्रीत को मध्यप्रदेश के सागर में बस से नागपुर भेज दिया गया। 

सूत्रों का कहना है कि इस बस में चंदन गुप्ता भी सवार था। नागपुर पहुंचने के बाद गुरप्रीत को राजनांदगांव के लिए रवाना कर चंदन गुप्ता उप्र के बस में सवार होकर बिहार चला गया। बताया जाता है कि गुरप्रीत के पिता को महासमुंद जिलें के सरायपाली के रहने वाले एक युवक अविनाश चावड़ा ने सटोरियों से संपर्क कराया था। चावड़ा की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

सूत्रों का कहना है कि अपहरणकांड में शामिल एक आरोपी ज्ञानेन्द्र प्रताप उर्फ लल्लू को भिलाई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूरे कांड में शामिल होने के आरोप में 6 युवकों को हिरासत में लिया है। 

बताया जाता है कि ढाबा मालिक बलजीत सेठी के कारगुजारियों का खामियाजा उसके बेटे को भुगतना पड़ा है। गुरप्रीत और उसकी मां से पुलिस अपहृताओं से आरोपियों की आवाज और चेहरे की पहचान कर रही है।
 
सूत्रों का कहना है कि आजकल में नांदगांव पुलिस समूचे अपराधिक मामले का खुलासा कर सकती है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!