रहस्यमयी गुमशुदगी:-लाली की सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख 40 हजार रुपए का इनाम, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

लोरमी/ छत्तीसगढ़ के मुगेंली जिले के ग्राम कोसा बाड़ी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई मासूम लाली का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची को गुमशुदा हुए पंद्रह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है। बच्ची की तलाश में सहयोग के लिए अब समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं। लोरमी के सामाजिक कार्यकर्ता कोमल सिंह राजपूत ने लाली का सुराग देने वाले को 1 लाख रुपए का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए और बिलासपुर रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। इस तरह कुल मिलाकर बच्ची का सुराग देने वाले को 1 लाख 40 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की जा चुकी है। पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को भी बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। 

लाली का सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख 40 हजार रुपए 

मां के साथ सो रही बच्ची रात में हुई लापता

उल्लेखनीय है कि , मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव का है जहां 7 साल की माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली जो कक्षा दूसरी की छात्रा है। अपने घर के आंगन में एक खाट में अपनी मां पुष्पा के आगोश में सो रही थी। घटना के दिन ही गांव में शादी का माहौल था। जहां लाली का छोटा भाई हिमांशु खाना खाकर 12 बजे घर लौटा और मां और बहन लाली के साथ सो गया। साथ ही वही कुछ दूरी पर लाली के पिता जो दिव्यांग है और पैरालिसिस ग्रसित है सो रहे थे। अचानक 2 बजे मां की नींद खुलने के बाद मासूम लाली गायब हो चुकी थी। जिसकी पतासाजी परिजनों ने अपने स्तर पर किया। जिसकी कोई जानकारी नही हुई। उसके बाद लाली की मां पुष्पा ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में कराई। 

एसपी की गम्भीरता, SIT का गठन

इस मामले की गम्भीरता को देखता हुए खुद एसपी भोजराम पटेल घटना स्थल पहुचे और घटना के बाद से ही SIT का गठन कर 7 विशेष टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। परिजन से बारीकी से पूछताछ, तंत्र मंत्र के आधार पर जांच हुई क्योंकि लाली के घर के करीब ही श्मसान घाट है। 1 बैगा और कुछ संदिग्ध से कड़ाई से पूछताछ की गई। डॉग स्क्वायड की टीम ने कोशिश की लेकिन उस दिन बारिश होने से डॉग स्क्वायड की टीम को सफलता नही मिली। साथ ही आसपास के पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। सायबर की टीम यानी पुलिस ने हर पहलुओ पर जांच कर रही है। लेकिन लाली का अब तक कोई ठोस जानकारी नही मिल सका है।  

लापता लाली ने किया कक्षा दूसरी में टॉप, पर ये जानने के लिए वो मौजूद ही नहीं

सात दिनों से गायब माहेश्वरी पूरी गोस्वामी प्राथमिक स्कूल कोसाबाड़ी में पढ़ाई करती है। स्कूल के टीचर बताते है कि, वो पढ़ाई में अच्छी और होनहार छात्रा है। हाल में ही उसने अपने स्कूली फ्रेंड के साथ मिलकर स्कूल की मैडम को लेटर लिखकर मैडम की प्रशंसा की थी। वहीं अब स्कूल में रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। जिसमे माहेश्वरी गोस्वामी ने दूसरी कक्षा में 93 फीसदी अंक से पास कर लिया है। लेकिन उसकी इस खुशखबरी को सुनने के लिए फिलहाल लाली मौजूद नहीं है। यह क्षेत्र केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का विधानसभा क्षेत्र है।

कांग्रेसी पहुचे पीड़ित के घर, BJP नेताओं पर लगाया आरोप

इस मामले में राजनीति तेज होने लगी है। पीड़ित के घर कांग्रेसी परिवार पहुचकर परिजनों को सांत्वना दिया है। वहीं राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बीजेपी के कद्दावर नेताओ पर तीखा प्रहार करते हुए बताया कि, इस क्षेत्र में 7 दिन से बच्ची गायब है। लेकिन दुःख की बात ये है कि, इस क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का क्षेत्र है। जिनके इस क्षेत्र में कई कार्यक्रम नेताओ के हो गए लेकिन एक दिन पीड़ित परिवार के घर नहीं जा सके। 

नहीं मिला अब तक कोई सुराग

इस घटना के बाद से पुलिस की सात टीमें बच्ची की तलाश में जुटी हैं। लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। आईजी बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला खुद लोरमी पहुंचे और थाने में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर जांच में तेजी लाने को कहा है साथ ही बच्ची की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्ची की तलाश में न सिर्फ स्थानीय थानों की टीमें, बल्कि अब बिलासपुर की विशेष टीमें भी शामिल होने वाली हैं। आसपास के गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक बैगा सहित कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी तलाशी हो रही है। घटना को हुए 7 दिन हो चुके हैं। लेकिन मासूम लाली का अव तक कोई पता नहीं चल सका है। बच्ची की जानकारी को लेकर गांव में हर कोई बेचैन है। फिलहाल यह घटना को सबसे ज्यादा दो पहलुओ में देखा जा रहा है। एक तंत्र- मंत्र पर तो दूसरा मानव तस्करी बहरहाल बच्ची कहा, कैसी और किस हालात में है। जिसके लिए पुलिस की लगातार तफ्तीश जारी है। इस पर कब तक सफलता मिलती है यह देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!