
पाली/ संकुल नुनेरा के अंतर्गत मा.शा.रंगोले के शिक्षक श्री सुबन सिंह पैकरा के माता जी स्व. श्रीमती वेद कुंवर कंवर के वार्षिक श्राद्ध के तिथि पर मा.शा./प्रा.शाला रंगोले के सभी बच्चों को सम्पूर्ण न्योता भोज आयोजित कर पौष्टिक भोजन परोसा गया।छ.ग.शासन की इस अभिनव पहल से पालकों का स्कुल के प्रति जुड़ाव धीरे धीरे समझ के साथ सार्थक सिद्ध हो रहा।अंत में मृत आत्मा के शांति के लिए सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंगोले के श्रीमती सुनीता महंत, श्रीमती उमा कंवर, प्रधान पाठक श्री एस के, गुप्ता,श्री विजय कुमार तंवर, शिक्षक श्री एस ,के, जायसवाल,श्री परदेशी राम पटेल, श्रीमती सूरज बाई, पंच , श्रीमती माया कंवर, श्रीमती अखिलेश्वरी कंवर, श्रीमती उर्मिला कंवर पंच,श्री संतलाल यादव , श्रीमती ज्योति मरावी सफाई कर्मी एवं मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूहों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।








Comments are closed.