रंगोली बनाकर कोरोना जागरूकता का दिया सन्देश हस्ताक्षर कर कोरोना जागरूकता की ली शपथ वैक्सीन आने के बाद भी मास्क पहनना व दो गज की दूरी है जरूरी


रायपुर । लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इसके प्रति लापरवाही रोकने के उद्देश से शहर के गुड़ीयारी सेक्टर के एकता नगर आंगनबाड़ी केंद्र पर आज रंगोली के माध्यम से कोरोना जागरूकता का सन्देश दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोरियों ने हस्ताक्षर करते हुए कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की शपथ भी ली। “मास्क नहीं तो टोकेंगे कोरोना को रोकेंगे” की थीम पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं किशोरियों को कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए शपथ दिलाकर हस्ताक्षर कराये गए साथ ही संस्था के माध्यम से कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित जानकारी भी साझा की गयी।
इस मौके पर बोलते हुए आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रीता चौधरी ने कहा, “अभी भी हमें सामूहिक आयोजनों एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की सख्त जरूरत है क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है| इसलिए लोगों को यह समझने की जरुरत है कि अभी लापरवाही बरतना न केवल उनके लिए बल्कि समाज के लिए भी महंगा पड़ सकता है।‘’ उन्होंने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा की गयी इस पहल की सराहना भी की।
कार्यक्रम में बोलते हुए क्षेत्र के पार्षद सुन्दर जोगी ने कहा, “कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए प्रोटोकाल का पालन करना आज भी उतना ही जरूरी है जितना नौ महीने पहले था। कुछ दिनों में कोविड वैक्सीन भी आ जायेगी लेकिन हमें वैक्सीन आने के बाद भी सभी आवश्यक सावधानियाँ बरतना बहुत जरूरी है- जैसे मास्क पहनना, दो गज की दूरी, हाथ धोना एवं कोरोना का कोई भी लक्षण नजर आते ही खुद को आइसोलेट करते हुए शीघ्र जाँच कराना अति आवश्यक है।‘’
वहीँ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा गजभिये ने कहा, “कोविड-19 से सभी को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि पहले हम खुद कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करें और अपने सगे सम्बन्धियों एवं पड़ोसियों को भी यह व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें,| हम सभी के लिए यह आवश्यक है कि हम इसको एक जन आन्दोलन बनाएं और सभी लोग इसमें सहभागी बनें तभी हम कोरोना पर विजय पा सकते हैं समुदाय का सहयोग इसमें नितांत आवश्यक है”।
कार्यक्रम में किशोरियों ने लिया बढ़-चढ़ के हिस्सा
रंगोली एवं हस्ताक्षर अभियान में किशोरियों ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया साथ ही उन्होंने कोरोना अनुरूप व्यवहार अपनाने की शपथ भी ली। साथ ही किशोरियों द्वारा रंगोली बनाकर भी कोरोना अबुरूप वयवहार अपनाने का संदेश दिया गया । किशोरियों द्वारा गीत गाकर भी कोरोना से बचने का संदेश दिया साथ ही नारों के माध्यम से भी कोरोना से बचने की जानकारी दी गई। इस दौरान किशोरी पिंकी ने कहा, “अब लोग कोरोना के प्रति बहुत लापरवाह हो गए हैं बहुत कम लोग मास्क लगा रहे हैं जबकि अभी भी मास्क लगाना जरूरी है और सभी लोगों को मास्क लगाना चाहिए”।
वैक्सीन के बाद भी यह साबधानियाँ हैं जरूरी-
• सार्वजनिक स्थानों पर एक दूसरे से दो गज की दूरी रखें
• मास्क जरूर पहनें
• साबुन से 40 सेकंड तक हाथ धोएं या सेनेटाइज करें
• सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से पूरी तरह से बचें
• कोरोना के लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट करते हुए जल्द से जल्द जाँच जरूर करवाएँ

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस दौरान पार्षद कामिनी देवांगन एवं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

………………………

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!