
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सपूत त्रिपुरा के राज्यपाल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक साधारण कार्यकर्त्ता की हैसियत से रायपुर नगर निगम, मध्य प्रदेश विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव जीत चुके रमेश बैस फिलहाल त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे।
महामहिम राज्यपाल महोदय,माननीय रमेश बेस जी, को झारखंड प्रदेश के राज्यपाल बनने पर,विकास कोटवानी, दीपक शर्मा, लक्ष्मीचंद नागबानी ने रायपुर बंगले में जाकर दी कोटि-कोटि बधाई, व अनंत शुभकामनाएं ।








Comments are closed.