यातायात नियमो के उल्लंघन से खुद के साथ दुसरो के जान को भी खतरा-अडिशनल एसपी एम.आर.मंडावी

तिल्दा/नेवरा/ अंचल के ग्राम गुजरा तिल्दा में छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के पहल पर ग्रामपंचायत के सहयोग से पुलिस थाना तिल्दा नेवरा के तत्वावधान में ट्रैफिक (यातायात) चौपाल वृक्षारोपण व निःशुल्क 1500 सौ फलदार पौधों का वितरण ग्रामवासियों को किया गया।
गुजरा गोठान, शासकीय हाई स्कूल में वृक्षारोपण कर शीतला चौक में सभा का आयोजन कर पौधों का वितरण किया गया।
जिसमे मुख्यातिथि के रूप में यातायात के एडिशनल एसपी रायपुर एम:आर मंडावी, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी यातायात सतीष ठाकुर विशिष्ट अतिथि टीआई तिल्दा शरद चंद्रा अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू मंच व कार्यक्रम संचालन युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने किया।
एम:आर:मंडावी ने यातायात के नियमो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुवे कहा कि यातायात के नियमो का पालन नही करने से खुद के साथ दुसरो के जान को भी खतरे में डालना है आपके साथ अनहोनी सड़क दुर्घटना के रूप में तो हो सकता है आपके कारण दूसरे निर्दोष व्यक्ति की जान भी चले जाती है जो उनके साथ अन्याय है खुद के व दुसरो के जान को खतरे में ड़ालने से बेहतर है कि हम सभ्य जिम्मेदार नागरिक बनकर यतायात नियमो का पालन करे।
डीएसपी सतीश ठाकुर ने उदाहरण के रूप में उनके साथ कोरबा पोस्टिंग के समय घटे सड़क दुर्घटना का उल्लेख कर कहा कि एक परिवार में बारात आने वाली थी उस घर के नाबालिक बच्चे को स्कूटी के साथ घर वाले आवश्यक सामग्री लाने भेजे वापसी के समय नाबालिक लड़का गलत ढंग से रोड पार करते हुवे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया उसकी मृत्यु हो गई जिस घर मे कुछ समय पूर्व तक खुशिया ही खुशिया थी अचानक उस एक हादसा ने माहौल को शोकाकुल कर दिया यातायात नियमों का पालन होता तो ऐसा नही होता।
टीआई शरद चंद्रा ने यातायात के साथ भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं, युवतियों को देखकर महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर उनको सतर्क रहने को कहा और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय होने पर गांव में समझौता अन्यथा समाज के डर से अत्याचार न सह कर टीआई के रूप आप सभी का भाई बैठा है तिल्दा थाना में वहां अपनी समस्या लेकर निःसंकोच जरूर आये अपराधी को कठोर से कठोर सजा दिलाने की जिम्मेदारी इस भाई की होगी टीआई के नाते से आप सभी को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ ।
युवा समाजसेवी संदीप वर्मा ने , सुखी धरती करे पुकार वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, करके नारा लगाकर वितरीत पौधों को पेड़ बनने तक देखरेख करके यातायात नियमो का कठोरता से पालन करने की अपील की।
सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू अतिथियों के साथ सभी उपस्थित जन समुदाय को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद देकर छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के सेवा कर्यो की प्रसंसा की, उपसरपंच अमरनाथ साहू आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से पंच श्रीमती सरस्वती कृपाराम वर्मा,सरिता योगेंद्र वर्मा,चंद्रिका टेकराम वर्मा,धरमू निषाद,ढालेंद्र यदु,लकेश्वर वर्मा, सचिव शिवकुमार वर्मा,भूपेंद्र सिंह चौहान कोटवार ,युवा कार्यकर्ता भरत पटेल,श्रीराम साहू,पवन सेन,मुकेश साहू,मनोज साहू,पुष्पराज वर्मा,पुष्पेंद्र चौहान,सूरज वर्मा,प्रतिष्ठित नागरिक परमेश्वर वर्मा,अरुण ठाकुर,कृष्णकुमार पटेल,चंद्रकुमार वर्मा,श्रीराम वर्मा,तुलसी वर्मा,टेकराम निषाद,देवेंद्र सिंह चौहान,भेखराम वर्मा,श्रीमती दीपा वर्मा,लता वर्मा,रश्मि वर्मा,सुरेखा वर्मा,शिवकुमारी वर्मा,परमेश्वरी वर्मा,विजयलक्ष्मी वर्मा,महेश्वरी वर्मा,नेहा वर्मा,रमसिल्ला वर्मा,धनेश्वरी वर्मा,देवंतिन वर्मा,मीरा कन्नौजे आदि प्रमुख लोग व भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!