
रायपुर । पूर्व विधायक अमित जोगी ने जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न मनाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया कि जीत का एकमात्र कारण मेरे परिवार को चुनाव नहीं लडऩे देना है। अन्यथा परिवार के सामने सरकार कुछ नहीं कर पाती।
अमित जोगी ने मरवाही में कांग्रेस की जीत पर ट्वीट किया कि मेरे पैतृक जोगी निवास के ठीक सामने लाखों के फटाके फोडक़र क्या कांग्रेसी मेरे पिताजी की मौत का जश्न मना रहे हैं? फटाके तब फोड़ते जब वो जोगी परिवार को चुनाव के मैदान में हराते।
उन्होंने कहा कि खुद से अकेले कुश्ती लडऩे वालों की जीत का ये जश्न हास्यास्पद नहीं तो क्या है? इस जीत का एकमात्र कारण मेरे परिवार को चुनाव नहीं लडऩे और प्रचार नहीं करने देना है नहीं तो परिवार के सामने सरकार कुछ नहीं कर पाती। मुझे पापा की एक बात सदैव सीख देती है हिम्मत से हारना पर हिम्मत मत हारना।
क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संघर्ष पथ पर जो मिले
यह भी सही वह भी सही







Comments are closed.