मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया- शैलेश नितिन त्रिवेदी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अल्पकाल में शानदार उपलब्धियों की तारीफ, विश्वास विकास और सुरक्षा के लिये समर्पित कांग्रेस सरकार का कार्यकाल

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 साल भाजपा ने सिर्फ वादाखिलाफी की। ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने कोविड के चुनौतीपूर्ण समय और केन्द्र सरकार के निरंतर सौतेले व्यवहार के बावजूद शानदार उपलब्धियां प्राप्त की । जो समयबद्ध घोषणा  कर्जमाफी की थी गंगाजल उठाकर उसे समय से पहले पूरा किया। कांग्रेस सरकार अपनी हर घोषणा के प्रति गंभीर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अल्पकाल में शानदार उपलब्धियों की तारीफ इसलिये हो रही है क्योंकि विश्वास विकास और सुरक्षा के लिये समर्पित कांग्रेस सरकार का कार्यकाल रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस की घोषणा पत्र क्रियान्वयन समिति की बैठक पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश की अध्यक्षता और एआईसीसी संचार विभाग प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला और छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया की उपस्थितिमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी उपस्थित हुये। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में से 66 लाख परिवारों में से इसमें से 52 लाख परिवारों को यदि उनयासी लाख, उनयासी प्रतिशत परिवारों को नगद हस्तांतरणडायरेक्ट कैश बेनिफिट से लाभ पहुंचाया गया। अभी तो 5 साल मे बेमुश्किल 3 साल नही ढाई साल का समय गुजरा है। लेकिन जिस तरीके से 19 लाख किसानों का 9000 हजार करोड़ का ऋण माफी किया गया। गंगाजल के हमनें शपथ ली थी, ऋणमाफी की और हमने इसे निश्चित समयावधि से पहले पूरा करने का फैसला लिया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने पहले किसानों को 2500 रूपये धान का दाम दिया और जब इसमें रोक लगाई यी तो राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम 2019-20 में 19 लाख किसानां को 5 हजार 628 करोड़ रूपये की राशि दी गयी। इसी किश्त में 57 करोड़ की राशि दी जायेगी। जिसकी शुरूआत हो गयी है। पहली किश्त 1500 करोड़ की दी जा चुकी है। बिजली बिल हाफ किया गया, 400 यूनिट का अब बिल साढे चार रूपये नही ढाई रूपये आता है और 1800 रूपये की जगह आधी राशि उपभोक्ताओं को लग रही है। 39 लाख 63 हजार उपभोक्ताओं को 1822 करोड़ की छूट बिजली बिल हाफ योजना से पहुंचायी गयी।
 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मनरेगा में मनरेगा के क्रियान्वयन में देश में पहला स्थान अर्जित किया। इसकी 73 प्रतिशत वनोपज की खरीद छत्तीसगढ़ में हुयी। 100 करोड़ की गोबर खरीद, गोधन न्याय योजना 1000 स्वालंबी गौठान, तेन्दुपत्ता का दाम 2500 से बढ़ाकर 4000 रू., वन अधिकार पट्टे दिये गये जंगलो में रहने वाले, कुपोषण के खिलाफ जंग लगातार जारी है। बस्तर में गरीबी को समाप्त करने के लिये सरकार काम कर रही है। लोगो के प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिये सरकार काम कर रही है। कोरोना के खिलाफ सफल लड़ाई जब देश में दवाओं का शार्टेज था, बेड का शार्टेज था तो ऐसे समय में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य में बहुत अच्छा काम किया। शिक्षा में सुकमा जिले के दुरस्त अंचलो में जो स्कुल बंद पड़े थे दशको से बंद पड़े थे उन स्कुलों को फिर से खोला गया और वहां अब पढ़ाई शुरू हो गयी है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!