मित्रो व शुभचिंतकों ने नम आंखों से भाजपा तिल्दा नेवरा शहर मंडल अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि, सम्पूर्ण जीवन था जनता को समर्पित

० तन समर्पित मन समर्पित की भावना से भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व तिल्दा नेवरा की जनता के लिए आखिरी सांस तक सेवा करते रहे शर्मा।

तिल्दा/ नेवरा/ गुरुवार 1 जुलाई 2021 को तिल्दा नेवरा नगर में भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा शहर मंडल के अध्यक्ष विष्णु मालू राम शर्मा जी का हृदयाघात से हुए आकस्मिक निधन की घटना सुनकर हर कोई स्तब्द्ध था। यह घटना परिवारजनों सहित सभी जानने पहचानने वालो के लिए हृदयविदारक घटना थी। सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंडल अध्यक्ष विष्णु जी का निधन समस्त भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, शुभचिंतक, परिवारजनों सहित मित्र व नगरवासियों के लिए बड़ी क्षति है।

विष्णु शर्मा जी का जन्म 17 जनवरी 1981 को हुआ था। वे इसके पूर्व में भाजपा शहर मंडल के कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष, भाजयुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में अपना दायित्व निभा चुके है। भाजपा नेतृत्व में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, राजनीतिक कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होकर पार्टी के लिए कार्य करते थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में द्वितीय वर्ग प्रशिक्षित थे। साथ ही संघ के कार्यक्रमो में सदा सहभागिता निभाते थे।

उनका सम्पूर्ण जीवन जनता की सेवा के लिए था। तन समर्पित मन समर्पित की भावना से वे भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व तिल्दा नेवरा के लिए निःस्वार्थ भाव से सदा समर्पित थे।

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!