मासूम ने पुलिस वर्दी पहनकर दी मां की हत्या की गवाही, पिता-दादा-दादी को उम्रकैद

मीडिया सेशन. खंडवा के चर्चित सादिया हत्याकांड में खंडवा की अदालत ने आज अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने इस केस में हत्या का दोषी पाते हुए सादिया के पति, सास-ससुर, ननद और जेठ को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. बेटे की चाहत में ससुराल वालों ने सादिया को पीट-पीटकर मार डाला था. इस जघन्य हत्याकांड का चश्मदीद सादिया का ढाई साल का बेटा था जिसने अपने पिता और घरवालों के खिलाफ गवाही दी थी.
खंडवा के इस दिल दहला देने वाले सादिया हत्याकांड में उसके पति सहित ससुराल के सभी 5 लोगों को खंडवा न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई. बेटे की चाह में खंडवा के सोलह खोली की रहने वाली सादिया के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करते थे. एक दिन उसे इतना मारा कि 25 अप्रैल 2018 को सादिया की मौत हो गई. उसके बाद सादिया की लाश को बाथरूम में ले जाकर जला दिया.
मासूम ने देखी थी मां की मौत
अपनी मां पर हुए इस जुल्म को ढाई साल के मासूम ने देखा था. सादिया की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को आत्महत्या की सूचना दी थी. मायके वालों ने खंडवा पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके बाद पुलिस ने ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था.
ढाई साल के मासूम ने कोर्ट में दी गवाही
तब से लेकर लगातार इस मामले में कोर्ट में पेशी होती रही. मृतक सादिया के ढाई साल के बेटे की गवाही इस केस में सबसे अहम रही. मासूम की हौसला अफजाई के लिए पुलिस ने उसे पुलिस की वर्दी पहना कर कोर्ट में पेश किया. जहां उसने जज के सामने अपने पिता की करतूतों के पन्ने खोले थे. मासूम ने बताया था किस तरह से उसकी मां को मार दिया गया. बच्चे की इस गवाही ने पूरे ससुराल पक्ष को सजा दिलवाने में अहम रोल निभाया.
फैसले पर तसल्ली
आज जब न्यायालय से यह फैसला सुनाया तो मृतका सादिया के परिवार ने तसल्ली जताई. वहीं आजीवन कारावास की सजा सुनकर सादिया के पति, ससुर, सास, ननंद और जेठ एक दूसरे के गले लग कर फूट-फूट कर रोने लगे. 

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!