मासिक धर्म- स्वच्छतादिवस- 28 मई पर विशेष- मासिक धर्म स्वच्छता दिवस


रायपुर । स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोज़ नए प्रयोगों से लोगों को स्वस्थ रखने की कोशिश की जा रही है । आज भी समुदाय के बीच माहवारी स्वच्छता के विषय पर बात करने से कतराते है। जबकि माहवारी स्वच्छता के मुद्दे पर खुल कर बात करने की आवाश्यकता है । इसके बारे में जागरूक लोगों को जागरुक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। कोरोना संक्रमण काल में भी किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करना भी जरुरी है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा बघेल का कहना है “मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बहुत जरुरी है। मां, बहनें और बेटियां कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रहें विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस इसका संदेश देता है। माहवारी के दौरान अगर लम्बे समय तक स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया जाए तो बच्चेदानी में संक्रमण पहुँच सकता है। इससे गर्भधारण बाधित हो सकता है। किशोरावस्था में शरीर और मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। इन बदलावों को समझने और उसे सकारात्मक रूप से लेने के लिए किशोरियों को सही सलाह बहुत जरूरी है।11 से 12 साल की किशोरियों में मासिक चक्र की शुरुआत होने लगती है। किशोरियों कोसेनेटरी पैड और उसके महत्व के बारे में सटीक जानकारी नहीं होती है। किशोरियों को इस संबंध में उचित सलाह देकर जागरूक किया जाना चाहिये । किशोरियों को मितानिन, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निरंतर जागरूक करती हैं। किशोरियों को परामर्श करके माहवारी के दौरान असुरक्षित साधनों के इस्तेमाल की जगह सुरक्षित साधन जैसे सेनेटरी पैड के शत-प्रतिशत इस्तेमाल को सुनिश्चित करना चाहिये”।
यह करें-
मासिक धर्म स्वच्छता पर संकोच ना करें और इस पर खुल कर बात कराना चाहिये, हमेशा सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिये, साथ ही माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए, निश्चित अंतराल पर पैड को अवश्य बदलना चाहिए, छह घंटे के अंतराल पर सैनिटरी नैपकिन बदलना चाहिए, समय-समय पर अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई करती रहें, माताएं किशोरियों को इसके बारे में खुलकर जानकारी दें हिझक को बीच में ना आने दें, अगर यात्रा पर हैं और शौचालय जाना हो तो सफाई वाली जगह पर जाएं, अपने बिस्तर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। समय-समय पर बेडशीट बदलती रहें, पीरियड्स के समय कई बार शरीर में दर्द होता है। इसलिए गर्म पानी से नहाएं, खान-पान का रखें ख्याल रखें पाचक आहार का सेवन करें।
कब हुई थी इस दिन को मनाने की शुरूआत-
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस दुनियाभर की महिलाओं में मासिक धर्म की वजह से होने वाली परेशानियों के बारे में जागरूक करने लिए हर साल 28 मई को मनाया जाता है।इसकी शुरूआत साल 2013 में वॉश (जल स्वच्छता एवं स्वास्थ्य रक्षा) द्वारा की गयी थी । इस दिवस को पहली बार 28 मई 2014 में मनाया गया था। इसे 28 तारीख को मनाने खास वजह यह है कि महिलाओं को पीरियड्स 28 दिनों के अंतर से आते हैं।
NFHS-4 2015-16 की रिपोर्ट में 15 वर्ष से 24 वर्ष की युवतियों में किये गए सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ में में 47 प्रतिशत महिलाएं ही माहवारी प्रबंधन के लिए स्वच्छ साधन का उपयोग करती हैं। जिनमे 34 प्रतिशत महिलाएं माहवारी प्रबंधन के लिए सेनिटरी नैपकिन्स, 10 प्रतिशत महिलाएं स्थानीय क्षेत्रों द्वारा तैयार किया गए नैपकिन्स का उपयोग करती हैं। 81 प्रतिशत महिलाएं यह कहती हैं कि वे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं। माहवारी के दौरान शहरी क्षेत्र में रहने वाली लगभग 72 % और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली केवल 39% महिलाएं ऐसी हैं जो स्वच्छ साधन का प्रयोग करती हैं। ————————–

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!