महिला ने पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का शक जताया, सतीश कौशिक मामले में बड़ा अपडेट आया सामने

नई दिल्ली / बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सतीश कौशिक के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया है. उनके परिवार से लेकर दोस्तों और फैंस तक सभी के लिए इस बात पर यकीन करना आज भी मुश्किल हो रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं. सतीश का निधन 9 मार्च को दिल्ली में हुआ था. शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया था कि सतीश कौशिक की कार्डियक अरेस्ट होने के चलते जान गई है. हालांकि इस मामले ने मोड़ तब लिया जब दिल्ली के बिजनेसमैन का सीधा ताल्लुक एक्टर की मौत से बताया गया.

विकास मालू नाम के बिजनेसमैन की पत्नी सान्वी मालू ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिख अपने पति पर सतीश कौशिक की हत्या करने का शक जताया था. सान्वी मालू के मुताबिक, विकास और सतीश के बीच 15 करोड़ रुपये के उधार को लेकर झगड़ा हुआ था. ऐसे में महिला ने शक जताते हुए लिखा था कि हो सकता है कि विकास ने सतीश को गलत दवाई खिला दी हो ताकि पैसे ना देने पड़े. साथ ही उन्होंने इस बात पर जांच की भी मांग की है.

इस बीच विकास मालू का बयान सामने आया है. विकास ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘सतीश जी पिछले 30 सालों से मेरा परिवार थे और दुनिया को खराब लाइट में दिखाने के लिए चंद मिनट भी नहीं लगे. मैं सोच भी नहीं सकता उस ट्रैजिडी के बारे में जो हमारी शानदार सेलिब्रेशन के बाद हुई. मैं अपनी चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि एक ट्रैजिडी हमेशा अनजानी होती है और किसी का भी उसपर जोर नहीं होता. इसके साथ ही मैं मीडिया से आग्रह करूंगा कि सभी की भावनाओं की कद्र करें. हमारे सभी आने वाले सेलिब्रेशन में सतीश जी को मिस किया जाएगा.

विकास मालू की पत्नी सान्वी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आ गया है. पुलिस के मुताबिक, एक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में महिला (विकास मालू की पत्नी) के आरोपों पर जांच शुरू कर दी गई है. दक्षिण पश्चिम जिले से एक इंस्पेक्टर लेवल के पुलिस अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है. महिला को पुलिस द्वारा अपनी स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया जाएगा.

सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च की रात हुआ था. शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट को बताया गया है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में लगी हुई है. एक्टर के मैनेजर ने ई टाइम्स से बातचीत में बताया है कि सतीश कौशिक ने रात करीब 12 बजे सीने में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. रास्ते में एक्टर ने मैनेजर से कहा था कि वो मरना नहीं चाहते हैं. लेकिन अफसोस इसके बाद ही वो दुनिया को छोड़ गए.

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!