महिला जज फांसी के फंदे पर लटकी मिली

बिलासपुर । मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन (56 वर्ष) ने आज सुबह अपने बंगले में फांसी पर लटकी हुई मिली। इस बंगले में 10 साल पहले भी एक महिला जज ने आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10 बजे जब ऑफिस के घरेलू स्टाफ घर पहुंचे तो उन्हें अपने शयन कक्ष में फांसी पर लटका हुआ पाया गया। उनको सुबह 6 बजे बंगले के बाहर टहलते हुए देखा गया था। स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुजूर सहित पुलिस स्टाफ पहुंच गई। बिलासपुर से फिंगर तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट तथा डॉग स्क्वाड की भी मदद लेकर मौत के कारणों की पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

महिला जज मूलतः जबलपुर की रहने वाली हैं। करीब डेढ़ साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी, जो सरकारी सेवा से रिटायर हुए थे।

इस सरकारी बंगले के इसी कमरे में में 10 साल पहले मुंगेली की तत्कालीन एडीजे अमृता संजय लाल ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।  

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!