तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

तिल्दा/ नेवरा/ यों तो रहीम जैसे कवि हर बड़े कवि की तरह अनेक अवसरों पर याद आते ही हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत को लेकर उनका दोहा किसी मुहावरे की तरह जुबान पर आ जाता है- ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून…।’ वैसेतो अधिकतर पानी कीसमस्या गर्मी में ही होती है प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में यह समस्या 12 महीने रहता है तिल्दा नेवरा छेत्र की जनता की स्वास्थ का ख्याल रखने वाले विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पानी की समस्या से विगत कई से सामना करते आ रहे है अभी वर्तमान में कोवीड महामारी की वजह से हॉस्पिटल में लोगो का आना जाना अधिक बढ़ गया है आने वालो लोगो को तथा हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को पीने के पानी के लिए भटकना पढ़ रहा था विभाग के कर्मचारियों ने अपने इस समस्या का विधायक प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल को अवगत कराया उन्होंने विधायक प्रमोद कुमार शर्मा से चर्चा किया जिसके फल स्वरुप अडानी ग्रुप के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में बोर खनन का कार्य किया गया जिसमे भरपूर मात्रा में पानी निकला विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ने *महिन्द्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड के ऍम डी मनोज अग्रवाल से प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में समर्सिबल पम्प लगाने को आग्रह किया प्लांट प्रबंधन द्वारा त्वरित समर्सिबल पम्प प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में दिया गया हॉस्पिटल की तरफ से कोविड संक्रमित को गर्म पानी पिलाने में दिक्क्त होने की बात रखते हुए पानी गर्म करने की मशीन की मांग राखी गई जिस पर महिन्द्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड के हितेश शाह और आर के तिवारी द्वारा अपने प्रबंधन से बात कर यथा शीघ्र पूरा करने को कहा इस समय हॉस्पिटल के सरोज कापरे सीनियर नर्स- भोला राम -डाक्टर आशीष -देव प्रसाद साहू फार्मा सिस्ट ममता सुननी और डाक्टर आशीष के साथ हॉस्पिटल के कर्मचारी उपस्थित थे







Comments are closed.