महामानव जी.डी.बिड़ला व्याख्यानमाला एवं यूको राजभाषा सम्मान का आयोजन

रायपुर/ यूको बैंक , अंचल कार्यालय ,रायपुर ने बैंक के संस्थापक महामानव जी.डी. बिड़ला की स्मृति में 23 मार्च, 2023 को ‘ राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 एवं भाषा विमर्श’ विषय पर हिंदी में व्याख्यानमाला एवं यूको राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन किया ।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रो. केशरी लाल वर्मा , कुलपति , पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , रायपुर थे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. शैल शर्मा , अध्यक्ष , साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला एवं श्रीमती लकी नायक उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख उपस्थित थीं । गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जबकि श्रीमती सुरभि चटर्जी, वरिष्ठ प्रबंधक ,यूको बैंक ने श्री गणेश वंदना द्वारा मंगलाचरण किया ।

मुख्य अतिथि प्रो.केशरी लाल वर्मा ,कुलपति , पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा नीति ऐसी होनी चाहिए ,जिसकी जड़ें भारतीय संस्कृति से जुड़ी हों एवं ज्ञान विश्वस्तरीय हो । अपनी भाषा के बिना कोई देश महान नहीं बन सकता है ।

इसलिए इस शिक्षा नीति में शिक्षा के माध्यम के रूप में तथा उच्च शिक्षा ,विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं को प्रमुखता दी गई है । अपनी भाषा में ही अवधारणा स्पष्ट होती है ,जो अनुसंधान एवं नवाचार के लिए अनिवार्य है ।

इस शिक्षा नीति में लोगो में राष्ट्रीयता , संस्कृति व नैतिकता के भाव का संचार हो , इस पर भी ध्यान दिया गया है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 अपनी भाषा व संस्कृति के माध्यम से देश का सर्वांगीण विकास करने में समर्थ है ।

कार्यक्रम के आरंभ में यूको बैंक के उप महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख श्रीमती लकि नायक ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात् अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की आधारशिला है । अपनी भाषा के बिना आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है ।

अत: राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षा – माध्यम के रूप में मातृभाषा एवं अन्य भारतीय भाषाओं पर जोर दिया गया है । इसमें उच्च शिक्षा , विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रयोग पर बल दिया गया है ।

प्रो. शैल शर्मा,अध्यक्ष,भाषा एवं अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ,रायपुर ने अपने व्याख्यान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 में समाहित भाषा के विविध पहलूओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाली है । भाषाएं ज्ञान एवं शिक्षा का आधार होती हैं । इस दृष्टि से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी एवं भारतीय भाषाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है । देश के विकास के लिए सांस्कृतिक एवं भाषाई चेतना का होना आवश्यक है । शिक्षा के संस्कार से संस्कृति एवं भाषा का न केवल बोध होता है , बल्कि इसकी जड़े भी गहरी होती है । इस अवसर पर यूको बैंक द्वारा प्रो. केशरी लाल वर्मा ,कुलपति को बैंक की ओर से सम्मानित भी किया गया ।

इसके अलावा स्नातकोत्तर हिंदी की परीक्षा उत्तीर्ण कर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले श्री जयप्रकाश एवं एवं द्वितीय स्थान प्रदान करने वाले श्री दीपक तिवारी एवं सुश्री डिम्पल साहू को ‘यूको राजभाषा सम्मान’ प्रदान किया गया । इस सम्मान में स्मृति चिह्न एवं रु. 5000/- की राशि प्रदान की गई ।

इस समारोह में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण व छात्र तथा बैंक के स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । श्री सुभाष चंद्र साह , मुख्य प्रबंधक ( राजभाषा ) ने कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय किया ,जबकि डॉ. मधुलता बारा , प्राध्यापक- हिंदी , पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!