

भिलाई/दुर्ग/ सट्टे में हुए नुकसान की भरपाई करने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, मामला नेवई थाना क्षेत्र का है, ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक आईडी में हारने के बाद साढ़े 4 लाख कर्जा चुकाने के लिए ये आरोपी चैन स्नेचिंग करने लगे थे, इनमें से एक नाबालिग है और एक फरार बताया जा रहा है। इनके पास से 7 सोने की चेन और वारदात को अंजाम देने के लिये उपयोग में लाई गई दो मोटरसायकलों को भी पुलिस ने जब्त किया है।
इन आरोपियों ने यूट्यूब से चेन स्नेचिंग करने का तरीका सीखा और लूटे गए स्वर्ण सूतों को बाज़ार में बेच कर कर्ज चुकाने लगे । आरोपियों ने शहर के 3 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 10 से ज्यादा सोने के चैन लुटे थे, पर कानून के लम्बे हाथों से ज़्यादा दिनों तक बच ना सके ।
बाईट:- अभिषेक पल्लव, एसपी दुर्ग









Comments are closed.