
निशा राठौर
महफ़िल ए देसीचलचित्र ने साहित्य को बढ़ावा देते हुए 27 फरवरी को देसी चलचित्र के स्टूडियो में अपना पहला ओपन माइक सफलतापूर्वक संपन्न किया। इसमें देश के भिन्न भिन्न राज्यो से कलाकारों ने प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत बहुत ही रोचक रही। मंच भार लोकप्रिय ‘रिजवान मलिक फानी ‘ एवम महफ़िल प्रमुख ‘शुभी गुप्ता ‘ की अगुवाई में हुआ। कार्यकम के संयोजक ‘देसी चलचित्र’ के संस्थापक भव्य अनीलम सिंघल व ‘कशिश जिंदगी की’ संस्थापक शुभी गुप्ता थे। सम्पूर्ण कार्यकम देसी चलचित्र के द्वारा रिकॉर्ड किया गया।
कार्यकम के आकर्षण केंद्र व अनुभवी कलाकार रिजवान मलिक फानी, फरमान मीर पटेल, ख्वाब देहलवी, अकील क्वारेशी, राहुल गुर्जर, और श्रेयांश गोयल रहे। कार्यक्रम में लगभग 30 कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिसमे हास्य कलाकार, गजलकार और beat boxer राहुल गुर्जर शामिल थे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने कार्यकर्म का भरपूर आनंद लिया व बेहद प्रशंशा की।
महफ़िल-ऐ-देसिचलचित्र, देसिचलचित्र के ३२ अंगो का ही एक भाग है, जिसमें हम सभी उभरते हुए कलाकारों को मंच प्रदान करते है।







Comments are closed.