भूजल स्तर बचाने के लिए सभी को आना होगा आगे, तालाब हमारे लिए जल श्रोत के प्रमुख आधार है- श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया

तिल्दा/ नेवरा/ सुभाष नगर वार्ड 14 नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा का तालाब जलकुंभी से भर गया है । जिसकी जानकारी मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया ने त्वरित कार्यवाही करते हुये स्वयं अपने सामने सफाई करवाना प्रारम्भ करवा दिया तालाब की सफाई होते देख वार्ड वासियों में ख़ुशी की लहर व्याप्त है लोगो ने अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया को धन्यवाद दिया और उनके इस कार्य की सराहना की इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लेमिक्षा गुरु डहरिया ने कहा की भूजल स्तर बचाने के लिए सभी को आना होगा आगे तालाब हमारे लिए जल श्रोत के प्रमुख आधार है। सदियों से हमारे देश में वर्षा के जल का संचय होता आया है। हमारे देश में वर्षाजल का संग्रह और भविष्य की जरूरतों के लिये उनके संरक्षण पर सदियों से अमल किया जाता रहा है। वर्तमान में सभी परंपरागत जल स्त्रोत के प्रति लोगों में नकारात्मक सोच में बदलाव लाना होगा। दिनों-दिन जल संकट के भयावह रूप धारण कर लेने से अब जल प्रबंधन प्रणाली में सुधार करने और पानी की परम्परागत प्रणाली को पुनर्जीवित करने की जरूरत महसूस की जाने लगी है। तालाब एवं कुएं की साफ सफाई कर जल संरक्षण किया जा सकता है। आज के दौर में तेजी से बढ़ते फर्श के कंक्रिट ने प्रकृति को बेबस कर दिया। अब शहर तो शहर गाँव भी इससे अछूते नहीं रहे। एल्डर मेन स्वेजा परवीन ने कहा कि निजी कुएं व तालाबों के र्जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों को आगे आना होगा। पानी के बिना जीवन असंभव है। लेकिन दुख इस बात का है मानव के अस्तित्व के लिये जरूरी जल को वही मानव सुरक्षित नहीं रख सका। ब्लॉक अध्यक्ष देवा दास टंडन ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को जल संरक्षण के महत्व को समझना होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा। संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने कहा की तालाब, कुआं को अस्तित्व में लाने के लिए जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर अभियान चलाने की बात कही। वार्ड के पार्षद लुकराम बघेल ने कहा कि तालाब को संरक्षित किए बगैर स्वस्थ समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए तभी जल संकट से हम सब बच सकते है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    शकरकंदी, पपीता सहित अन्य लाभदायक फसलों के लिए किया प्रोत्साहित विद्युत अवरोध की शिकायत पर तत्काल अधिकारियों को दिए निर्देश पुल निर्माण की मांग पर स्थल निरीक्षण कर परीक्षण कराने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड
    error: Content is protected !!