
तिल्दा/ नेवरा/दिनांक 05/05/2021 को छतीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मोदी टीका दो अभियान चलाया गया , जिसके तहत बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के तिल्दा – नेवरा एवं अन्य गांव के NSUl के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने – अपने घर के बाहर एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया तथा आज दिनांक 06/05/2021 को NSUI छतीसगढ़ द्वारा स्पीक अप छतीसगढ़ फॉर वैक्सिन अभियान चलाया जिसके तहत NSUI बलौदाबाजार युवा कार्यकताओं ने सोशल मीडिया में अपनी आवाज बुलंद कर केंद्र बीजेपी सरकार से छतीसगढ़ के 18+ लोगो के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की और छतीसगढ़ के लोगो के साथ सौतेला व्यवहार न करने की बात कही एवं अपनी प्रमुख मांगो को केंद्र सरकार के समक्ष रखा ।
● स्टॉक की कमी होने पर भी केन्द्र सरकार ने क्यों कि घोषणा।
● समय संकट का हैं एक देश-एक रेट क्यूं नही ? राज्य को 300 व 600 ₹ प्रति डोज़ के हिसाब से भुगतान करना होगा जबकि वही टिका केंद्र स्वयं 150₹ में ले रहा है। यह सरासर बेइमानी है।
● राज्य से भेद-भाव क्यूँ – ऑर्डर दिया 50 लाख का प्राप्त हुई सिर्फ सिर्फ 1 लाख 30 हज़ार 40 टीके।
इस सत्याग्रह में शामिल होते हुए छतीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव एवं एल्डरमेन राहुल तेजवानी एवं बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले , भावेश वर्मा , आरती पैकरा , ईशानी साहू , विजय थारवानी , हुमेद मौहम्मद खान , हिमानी वर्मा , शुभम वर्मा , दिनेश यादव , गौरव जयसवाल , परसराम निषाद एवं निकुंज सिन्हा सहित बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के बहुत से युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार के ऊपर तख्ती में लिखकर “भाषण नहीं टिका चाहिए” बात कहीं तथा सोशल मीडिया में अपनी बात रखते हुए बीजेपी केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है , केंद्र सरकार अपना राजधर्म निभाये और छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें और पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके और निखिल मांडले एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष ने कहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह से कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करना भाजपा की ओछी राजनीति के प्रतीक है, अगर डॉ रमन सिंह सहित भाजपा के सांसद जनता के प्रति संवेदनशील होते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने हेतु मांग करते, यह उनकी असंवेदनशील रवैया को दर्साती है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें ।







Comments are closed.