भागवत कथा सुनने पहुंचे प्रदेश के मुखिया बघेल, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

खपरी मढी/धार्मिक पर्यटन स्थल माँ बंजारी धाम खपरी मढ़ी में इन दिनों धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के सपरिवार द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक भागवत भूषण आचार्य पंडित चंदन प्रसाद शर्मा पथरी (सिलयारी) वाले द्वारा ब्यास पीठ से रसिक श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा हैं। कथा के चौंथे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बतौर अतिथि कार्यक्रम में सम्मलित हुए। मुख्यमंत्री सर्वप्रथम तिल्दा-नेवरा से लगे बोइरझिटी गांव में श्रद्वांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए तत्पश्चात भागवत कथा स्थल बंजारी धाम पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने माँ बंजारी और भागवत भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना किए। मुख्यमंत्री ने कथावाचक पंडित चंदन प्रसाद शर्मा से आशीर्वाद ग्रहण कर कथा का श्रवण भी किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतू धन्यवाद ज्ञापित किए। कार्यक्रम में आसपास गांव के जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता और भारी संख्या में कथा का रसपान करने वालें रसिक श्रोतागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!