भयखला जेल से बाहर निकलीं 28 दिन बाद रिया चक्रवर्ती

मुंबई | जमानत मिलने के कुछ घंटे बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बुधवार की शाम को भयखला जेल से बाहर निकलीं। रिया 8 सितंबर को गिरफ्तार होने के बाद से 28 दिन से जेल में थीं।

बड़े पैमाने पर इकट्ठी हुई मीडिया और पूरी पुलिस सुरक्षा के बीच गाड़ी में बैठीं और सांताक्रूज में अपने घर के लिए रवाना हो गईं।

इससे पहले सुबह बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एस.वी.कोतवाल ने उन्हें 1 लाख रुपये के साथ सशर्त जमानत दे दी थी। उनके साथ ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के होम मैनेजर सैमुअल मिरांडा और निजी स्टाफ के सदस्य दीपेश सावंत को भी जमानत दे दी थी।

हालांकि रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया।

अदालत के आदेश का स्वागत करते हुए रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि “सत्य और न्याय की जीत हुई है” और आखिरकर तथ्यों और कानून पर आधारित दस्तावेजों को न्यायमूर्ति कोतवाल ने स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा, “रिया की गिरफ्तारी और हिरासत पूरी तरह से अनुचित और कानून से हटकर थी। तीन केंद्रीय एजेंसियों – सीबीआई, ईडी और एनसीबी द्वारा रिया को निशाना बनाना बंद करना चाहिए। हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।”

शाम को मानेशिंदे ने राहत जताई कि आखिरकार एक महीने बाद रिया आज अपने घर पर सोएंगी।

इस बीच पुलिस उपायुक्त संग्राम सिंह निशंदर ने पेपराज्जी को फिर से चेतावनी दी कि वे किसी भी वाहन का पीछा न करें।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!