भगवान कृष्ण रुकमणी का हुआ विवाह, नगर निगम कॉलोनी मे श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान सप्ताह का आयोजन

कोरबा / श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का आयोजन महामृत्युंजय महादेव मंदिर निगम कॉलोनी निहारिका मैं आयोजित किया गया ।
जिसमें डॉक्टर प्रेमा शुक्ला के द्वारा भागवत का रसपान कराया जा रहा है। डॉ प्रेमा शुक्ला ने कृष्ण भगवान के विवाह के बारे में बताया कि रुक्मणी के माता पिता रुक्मणी की शादी भगवान द्वारकाधीश कृष्ण से करना चाह रहे थे। और रुक्मणी का भाई रुकमी अपनी बहन की शादी शिशुपाल से करना चाह रहा था और शिशुपाल को रुक्मणी से विवाह के लिए निवेदन किया और शिशुपाल बारात लेकर रुकमणी के द्वार में पहुंच गए थे। उसके बाद भगवान कृष्ण को पता चला शिशुपाल बारात लेकर रुकमणी के द्वार पर पहुंच गए हैं ।
तभी बलराम जी को लेकर भगवान रुकमणी के घर पहुंच जाते हैं। और रुकमणी को लेकर उनके माता पिता जी से आशीर्वाद लेते हैं। फिर उनके आशीर्वाद लेकर भगवान कृष्ण रुक्मणी से शादी करने सात फेरे लिए उसके पश्चात भगवान कृष्ण रुक्मणी को बैठाकर अपने रथ में ले जाते हैं। तभी उनका रास्ता रोकते हुए रुक्मी तलवार लेकर भगवान कृष्ण को मारने पहुंचता है। तो भगवान भी रुक्मी को मारने के लिए चक्र निकालते हैं। तभी रुकमणी मना कर देती है। और भगवान उसे छोड़ देते हैं, फिर भगवान रुकमणी को द्वारका ले जाते हैं। भागवत भागवत कथा रसपान करने श्रीमती मनीषा गिरी गोस्वामी, श्रीमती किरण तिवारी, श्रीमती आकांक्षा शुक्ला , श्रीमती मंजू सोनी, श्रीमती सरिता शांडिल्य, श्रीमती कामिनी वर्मा , श्रीमती पूनम सतपति एवं महामृत्युंजय महिला मंडल नगर निगम कॉलोनी निहारिका कि सभी कार्यकर्तायें उपस्थित थी।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!