बेटी का जन्मदिन मनाकर दोस्तों के साथ गया था मछली पकड़ने, तालाब में बोरे में भरा मिला शव; हत्या की आशंका

जांजगीर/ जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक का शव बुधवार सुबह तालाब में तैरता हुआ मिला है। युवक अपने दोस्तों के साथ मंगलवार देर रात मछली पकड़ने के लिए गया था। सुबह लोगों ने शव बोरे में भरा तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि युवक की हत्या की गई है। इसे लेकर तालाब मालिकों पर संदेह है। फिलहाल पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महंत निवासी रामेश्वर प्रसाद डिगस्कर (38) मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद तीन दोस्तों के साथ रात करीब 11.30 बजे पास के तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। जिस तालाब में वे गए थे, वहां ठेके पर मछली पालन किया जाता है। अगले दिन सुबह रामेश्वर का शव तालाब में तैरता मिला। रामेश्वर के दोस्तों का कहना है कि मछली पकड़ता देख तालाब की रखवाली कर रहे लोगों ने आवाज लगाई। इस पर वे भाग गए, लेकिन रामेश्वर वहीं फंस गया था ।

पुलिस का कहना है कि, सुबह ग्रामीणों ने शव तैरता देखा तो सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंच शव को तलाब से बाहर निकलवाया गया। उसके शरीर पर मारपीट से चोट के निशान मिले हैं। सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। रामेश्वर का शव बोरे में मिला है। उसके साथ मछली पकड़ने गए दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद की मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। 

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!