बेटियां भर रही उड़ान, न कोई शिकायत न कोई आराम, इंडस की छात्रा आरजू और स्तुति ने बनाया दबदबा स्कूल में किया टॉप

कोरबा/दीपका/ सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के दसवीं के लाखो छात्रों का इंतजार ख़त्म हो गया है बोर्ड ने मंगलवार दोपहर 12 बजे 10 वी का रिजल्ट जारी किया । इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा । विद्यालय में दसवीं कक्षा में अध्यनरत 37 विद्यार्थियों में सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास होकर विद्यालय को किया गौरन्वान्वित विद्यालय के आरजू सिंधु 97.2ःप्रतिशत अंक लाकर प्रथम रही स्तुति खोद 95.6ःप्रतिशत के साथ द्व्तीयए तृतीय सानिया पटेल 94.4ःप्रतिशत चतुर्थ अभय जायसवाल 93.8ःप्रतिशत रोशन सिंह व् अमीषा यादव 93.6ःप्रतिशत अंक के संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर रहे, घनराज चंद्रा 93.4 प्रतिशत के साथ छटवां ईशा सिंधु 91 प्रतिशत के साथ सातवां ऋषभ देव 90 प्रतिशत के साथ आठवां अभिजीत सिंह 88.8 प्रतिशत के साथ नवमा और प्रियांशु रंजन 88.2 प्रतिशत के साथ दसवा स्थान हासिल किया
स्कूल की टॉपर आरजू सिंधु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्राचार्य और शिक्षकों को दिया और कहा की इंडस स्कूल के सभी शिक्षक मुझे पढ़ाई में मदद करते थे मेरी हर दुविधा को बहुत आसानी से सुलझा देते थे यहाँ उच्च कोटि की शिक्षा का माहौल है जो हर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है मै खुद यहाँ अपने अनुभव से कह सकती हूँ की शुरू में जो विद्यार्थी बहुत कमजोर थे उन्हें भी विशेष शिक्षा प्रदान कर उनके स्तर को ऊँचा किया है जिस कारण यहाँ सभी स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में पास हुए ।

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका बतारी जो की ग्रामीण आँचल में स्थित है, और यह स्कूल का प्रथम बोर्ड रिजल्ट है प्रथम बोर्ड रिजल्ट में शत प्रतिशत अंक सहित सभी विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में पास होना और बहुत से बच्चो का 90% से अधिक अंक लाना यह दर्शाता है की यहाँ कितने उच्च स्तर की पढाई होती है यंहा के सभी शिक्षक बहुत ही अनुभवी और योग्य के साथ बहुत परिश्रमी है, निःसंदेह यहाँ के सभी शिक्षक बधाई के पात्र है यहाँ पढाई के साथ .साथ विभिन्न क्रियाकलापो का आयोजन किया जाता है जिसमे बच्चे का सर्वांगीण विकास हो सके जागरूकता कार्यक्रम में भी विद्यालय सुर्खियों में रहता है लॉकडाउन में भी उच्च गुणवत्ता वाली ऑनलाइन पढ़ाई को जारी रखा जिसका परिणाम आज सबके सामने है विद्यालय के अकादेमी प्रमुख व् दसवीं के कक्षा शिक्षक श्री शंकर राव ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के बारे में बताया की विद्यालय का प्रथम बोर्ड रिजल्ट होने के कारण सभी विषय शिक्षकों ने खूब मेंहनत किया एलगातार विद्यार्थियों के संपर्क में रहे और कई सारे ऑनलाइन टेस्ट करवाए ऑनलाइन टेस्ट के प्रश्न-पत्रों का लिंक बनाने में विद्यालय के तकनिकी प्रमुख राजेश दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विद्यालय के प्राचार्य भी बच्चो के बेहतर परिणाम के लिए दिन-रात लगे रहते थे वे हमेशा शिक्षकों से विचार-विमर्श करते रहते थे की रिजल्ट कैसे बेहतर हो सैंपल बुक व् अन्य परीक्षायोगी साधनो के लिए बुक पब्लिसर के संपर्क में हमेशा रहते थे कोई भी चीज़ जो बोर्ड परीक्षा लिए महत्वपूर्ण उसे किसी भी कीमत पर उपलब्ध करवाते थे ताकि बच्चो के लिए फायदा हो कोरोना के सभी नियमो का पालन करते हुए विद्यालय ने पांच प्री-बोर्ड ऑफ़लाइन करवाया बारम्बार प्रयास व् शंका समाधान से आज विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा उन्होंने भी सभी विषय शिक्षको को उनके कठिन मेहनत के लिए आभार जताया ।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने दसवीं बोर्ड के रिजल्ट पर हर्ष प्रकट करते हुआ कहा की प्रथम वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहजनक रहा विद्यालय में दसवीं कक्षा में 37 छात्र अध्ययनरत थे जिसमे सभी विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में पास होना विद्यालय ही नहीं बल्कि पुरे अँचल के लिए गर्व की बात है। बहुत से विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने माता-पिता सहित पुरे विद्यालय का नाम रोशन किया है ।

विद्यालय ने हमेशा बच्चो के हित के लिए कार्य किया है और उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई है शिक्षकों को भी समय-समय पर एक्सपर्ट के द्वारा ट्रैंनिंग भी प्रदान करवाई ताकि वे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य गढ़ने में मदद मिल सके विद्यार्थियों के पढाई को लेकर थोड़ी भी ढील नहीं दी गई हमने विद्यार्थियों के हर समस्या को सुना और उनका निराकरण भी किया कैसे बेहतर परिणाम हो इसके लिए हमने बहुत कठिन परिश्रम किया बच्चो से बार-बार संपर्क किया विद्यालय और यहाँ पर काम करने वाले सभी कर्मचरियो ने पूरी निष्ठा, लगन और मेहनत से कार्य किया है जिसके परिणाम स्वरुप हमने प्रथम वर्ष में ही बेहतर परिणाम दिया है और आगे भी इससे बेहतर परिणाम देंगे
अंत में सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए शुभकामनाये दी और कठिन परिश्रम के लिए विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया ।

साथ ही विद्यालय में 11 वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमीशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है
विद्यालय में 8 से 4 बजे तक आवेदन प्राप्त कर सकते है और ऑनलाइन के लिए ipsdipka.edu.in लॉगिन करके एडमीशन कर सकते है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!