बिहार में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनेंगे भूपेश महागठबंधन को एकजुट रखने जिम्मा

रायपुर  । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बिहार रवाना हो गए। उन्हें पार्टी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए  पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बताया गया कि श्री बघेल छोटी पार्टियों को महागठबंधन के साथ एकजुट रखने की कोशिश करेंगे।
बिहार में कांग्रेस को 19 सीटें मिली है। पटना में देर शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। श्री बघेल दिल्ली से पटना जाएंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में महाराष्ट्र के नेता अविनाश पाण्डेय भी शामिल होंगे। 
बिहार रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि  बिहार की जनता ने न किसी को हराया है, न किसी को जिताया है। वहां जाकर सबकुछ समझ आएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता बाकी चीजें  तय करेंगे। 
बारदाना उपलब्ध कराना केन्द्र की जिम्मेदारी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को बारदाना उपलब्ध कराना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है। बारदाना गिफ्ट करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमारे कृषि मंत्री ने इसका जवाब दे दिया है। प्रदेश में पौने 5 लाख गठान बारदाने की जरूरत है। अब तक सिर्फ 56 हजार बारदाने मिले हैं। सरकार बारदाने के लिए कोशिश कर रही है। 
मुख्यमंत्री ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण पर कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। छानबीन समिति के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अदालत से भी ऐसे मामलों की जल्द से जल्द सुनवाई की अपील की गई है। 

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!