
बिलासपुर/ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देश में पांच अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है एवं 8870 से अधिक शाखाओं के साथ जन समान्य को बैंकिंग सुविधा एवं सेवाएं प्रदान कर रही है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय, बिलासपुर के छात्रों हेतु हिन्दी में बैंकिंग सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा दिनांक विजेता प्रतिभागिताओं को बैंक की ओर से पुरस्कृत भी किया गया एवं सभी प्रतिभागिओं को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री रणधीर कुमार एवं केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य श्री उमेश कुर्रे जी से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र वितरित कर सभी छात्रों को बैंकिंग के प्रति प्रोत्साहित किया गया.
आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख श्री रणधीर कुमार एवं केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य श्री उमेश कुर्रे जी ने संयुक्त रुप से सभी छात्रों को बैंकिंग से जुड़े बेसिक जानकारी से अवगत कराते हुए बताया कि बैंक पूर्व से ही विद्यालय से जुड़ा हुआ है एवं एक परिवार की तरह कार्यरत हैं, उन्होनें बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बैंक की ओर से मिलने वाले लाभों एवं योजनाओं से अवगत कराया तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्होनें कहा कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन किया जाता रहेगा जिससे बच्चों में बैंकिंग के प्रति जागरुकता लाई जा सके. उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,के उप क्षेत्र प्रमुख श्री संदीप कुमार, वरिष्ठ विपणन अधिकारी श्री सुजीत तिवारी, पारितोष रावत एवं केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य श्री उमेश कुर्रे जी उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन बैंक के वरिष्ठ राजभाषा प्रभारी श्री प्राणेश कुमार वर्मा के द्वारा किया गया.







Comments are closed.