
बिलासपुर/ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष कैलाश अवस्थी (उम्र 62) का आज बुधवार 1 सितम्बर की सुबह 4 बजे शहर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बिलासपुर प्रेस क्लब के ज्ञान अवस्थी के छोटे भाई और अंशुल अवस्थी के पिता थे। पिछले कुछ दिनों से वे पीलिया से पीड़ित थे। उनका अपोलो चिकित्सालय में तथा उसके बाद वंदना हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे यदुनंदन नगर स्थित निवास स्थल से यदुनंदन नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।






Comments are closed.