
बिलासपुर। कांग्रेस नेता और डीएलएस शिक्षण संस्थान के संचालक श्री बसंत शर्मा का आज तड़के देहावसान हो गया। अपोलो अस्पताल में उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, वे 55 साल के थे।
श्री बसंत शर्मा को कोरोना पोजिटिव आने के बाद अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन थे।
कुछ महीने पहले कोरोना से उनके भाई की मौत हो गई थी।
बसंत शहर के काफी लोकप्रिय और सम्मानित नेता थे। विगत विधानसभा चुनाव में उन्होंने बेलतरा से विधानसभा प्रत्याशी हेतु कांग्रेसी टिकट भी मांगी थी और ब्राम्हण बाहुल्य होने का हवाला दिया था मगर कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया हां उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका ठीक से उपचार करने का निर्देश भी दिया था इसके बावजूद श्री शर्मा की जिंदगी में महफूज नहीं रही।







Comments are closed.