बिरनपुर हिंसाः- पिता-पुत्र को मारने वाले 8 गिरफ्तार, बंद के अगले दिन मिली थी लाशें, आगजनी करने वाले 4 और पकड़े गए

पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

बेमेतरा/ बिरनपुर में 2 समुदायों में हुए खूनी संघर्ष के बाद 2 लोगों की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन मिले थे। पुलिस ने दोनों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की थी। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इन दोनों की हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बंद के दौरान एक घर जलाने वाले 4 और आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आगजनी मामले में पुलिस ने पहले ही 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया था।

मालूम हो कि बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले थे। इनके सिर पर चोट के निशान थे। इस वजह से पुलिस इस केस में हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। तनाव के माहौल के बाद पुलिस ने दो दिन से लोगों को बाहर निकलने से मना किया था। पुलिस ने गांव की बाहर की तरफ रहने वालों को भी गांव में ही बुला लिया था और उन्हें एक साथ रखा था। लेकिन इसके बावजूद 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद बकरी चराने जंगल की ओर चले गए थे। वहां उनकी हत्या हो गई थी।

पुलिस ने इन दोनों की हत्या मामले में टाकेश्वर सिन्हा, दूध नाथ साहू, मनीष वर्मा, अरुण रजक, भोला निषाद, राजकुमार निषाद, समारू नेताम और पुरन पटेल को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा बंद के दौरान घर जलाने वाले शिवा मंडावी, मनीष ध्रुवे ,दुर्गेश और एक नाबालिग को पकड़ा गया है। वहीं भुनेश्वर साहू की हत्या मामले के आरोपियों की तस्वीर भी सोमवार को जारी की गई है।

बिरनपुर में 8 अप्रैल शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। भुनेश्वर साहू की हत्या के केस में भी पुलिस ने 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!