बालोद: ताना देने पर बहू ने सास की कर दी हत्या, हंसिया से किया गया हमला

बालोद, 15 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बघमरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बहू ने सास को हंसिया से मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सास अक्सर उसे बांझपन को लेकर ताने देती थी, जिससे नाराज होकर बहू ने यह कदम उठाया।

घटना 10 जून की दोपहर की है। आरोपी बहू खिलेश्वरी देवांगन और सास गीता देवांगन के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान सास ने फिर से बांझपन को लेकर ताना दिया। इससे गुस्साई बहू ने रसोई से हंसिया उठाकर सास पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद बहू ने पहले यह झूठ फैलाया कि सास ने आत्महत्या की है, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगी। पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया, जहां उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद से सनसनी और तनाव का माहौल है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!