बालको ने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए संचालित किया अभियान

बालकोनगर । कोरोना विषाणु के प्रति जागरूकता और उससे बचाव के लिए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन ने छह टीमें तैनात की है। बालको के प्रशासन एवं सिक्योरिटी प्रमुख श्री अवतार सिंह के नेतृत्व में ये टीमें बालको टाउनशिप के साथ ही आसपास के गांवांे में जाकर नागरिकों को कोरोना के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जागरूकता अभियान के साथ ही लगभग आठ टीमें बालको टाउनशिप और गांवों में जाकर सैनिटाइजेशन कर रही है।

बालको सिक्योरिटी टीम के 20 सदस्य बालकोनगर पुलिस के साथ समन्वयन में काम कर रही है ताकि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी नागरिकों से यह अनुरोध किया जा रहा है कि वे सामूहिक आयोजनों में जाने से बचें। यदि आवश्यक न हो तो बस, ट्रेन या हवाई यात्रा न करें। अफवाहों पर विश्वास न करें और किसी भी तरह की शंका होने पर चिकित्सक की मदद लें। कोरोना वायरस से निपटने के लिए बालको प्रबंधन की ओर से क्रियान्वित सुरक्षा और सतर्कता उपाय समय के साथ और भी पुख्ता बनाए गए हैं। संयंत्र और बालको टाउनशिप परिसर में अपनाए गए उपायों की निगरानी बालको के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग और संयंत्र में कर्मचारियों के सामूहिक प्रवेश को रोकने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। आवश्यकतानुसार कर्मचारियांे के लिए शिफ्ट तैयार किए गए हैं। बायोमेट्रिक प्रवेश निलंबित है। संयंत्र परिसर में आने वाले कर्मचारियों की थर्मल जांच की जा रही है। प्रवेश द्वार पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए हैंड सैनिटाइज़र की व्यवस्था की गई है। विज़िटर रूम और विज़िटर पोर्टल ब्लॉक कर दिए गए हैं ताकि संयंत्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर सके।

जो कर्मचारी छुट्टी पर हैं अथवा अनुपस्थित है, ऐसे सभी कर्मचारियों को वापस आने पर मेडिकल स्क्रिनिंग से गुजारा जा रहा है। पूरी तरह फिट पाए जाने पर ही उन्हें काम करने की अनुमति दी जा रही है। कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। कैंटीन, हॉस्टल परिसर, पार्किंग परिसरों में समूह के एकत्रित होने को हतोत्साहित किया जा रहा है। सभी विभागों में हैंड सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराए गए हैं।

शासकीय दिशानिर्देशों के अनुरूप बालको अस्पताल में आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 से निपटने के लिए विशेष वार्ड तैयार किया गया है। चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए विशेष सुरक्षात्मक शूट उपलब्ध कराए गए हैं। सभी चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों के साथ ही अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को मास्क लगाने की सलाह दी गई है। उनके लिए हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। जिन शल्यक्रियाओं को टाला जा सकता है उन्हें भविष्य के लिए स्थगित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!