बालको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री संदीप मोदी ने किया ‘विहान’ के विजेताओं को पुरस्कृत

बालकोनगर । भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से वर्चुअल मंच ‘विहान’ संचालित किया है। इस मंच के माध्यम से गांधी जयंती और हिंदी दिवस-2020 के अवसर पर क्रमशः फैंसी ड्रेस और काव्य पाठ स्पर्धाएं आयोजित की र्गइं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बालको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री संदीप मोदी ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया गया जिसमें बालको परिवार के लगभग 100 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ऑनलाइन पुरस्कार वितरण समारोह में श्री मोदी ने उत्कृष्ट आयोजन और प्रतिभागियों के बेहतरीन प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। श्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 की चुनौतीपूर्ण परिस्थतियों में बच्चे और परिवार के अनेक सदस्य घर से बाहर नहीं निकल पा रहे। वर्चुअल मंच ‘विहान’ के जरिए स्पर्धा का आयोजन प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से सराहनीय है। श्री मोदी ने तकनीक की मदद से एक-दूसरे से जुड़ने के प्रयासों को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 के दौर में ऑनलाइन तकनीक का प्रयोग काफी बढ़ा है परंतु अभिभावकों को यह भी ध्यान देने की आवश्यकता है कि उनके बच्चे इन तकनीकों का सही और सीमित इस्तेमाल करें। गीत-संगीत, चित्रकला आदि अनेक कलाओं का अभ्यास करें। इससे उनकी कला निखरेगी और एकाग्रता विकसित होने में मदद मिलेगी। श्री मोदी ने ‘विहान’ के सभी प्रतिभागियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

बालको की कंपनी संवाद प्रमुख सुश्री मानसी चौहान ने ‘विहान’ की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि बालको के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही लगभग 40 महिलाओं और बच्चों ने फैंसी ड्रेस और काव्य प्रस्तुति स्पर्धाओं में भागीदारी की। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को अनेक सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड किया गया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को लाइक और शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सुश्री चौहान ने बड़ी संख्या में भागीदारी के लिए प्रतिभागियों को साधुवाद दिया।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!