बालको की महिला कर्मचारियों को खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान

मीडिया सेशन/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोयला एवं खान मंत्रालय द्वारा खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया। हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालको की रूचि शर्मा और हिमांशी गुप्ता सम्मानित की गई। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और तेलंगाना की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डी. अनसूया सीताक्का भी मौजूद थीं।

कार्यक्रम के दौरान खनन उद्योग में असाधारण योगदान के लिए देशभर की 46 उत्कृष्ट पेशेवरों को सम्मानित किया गया। बालको के लिए गौरवान्वित पल है कि रुचि शर्मा (डिवीजनल कमर्शियल ऑफिसर) और हिमांशी गुप्ता (बिजनेस एनालिस्ट, डिप्टी सीईओ, मेटल) को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महिलाओं द्वारा खनन उद्योग में बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ने को सराहा गया। खनन क्षेत्र में महिलाओं को पहचान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रुचि शर्मा ने बताया कि यह सम्मान खनन क्षेत्र में समर्पण और योगदान के साथ बालको के विश्वास का परिणाम है। पिछले 11 वर्षों में मुझे सहयोग तथा प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन को दिल से धन्यवाद देना चाहूँगी। कंपनी हमेशा विविधता और समावेश का समर्थन करने के साथ विशेष रूप से महिलाओं के लिए समानता का अवसर और सशक्तिकरण की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जिससे खनन उद्योग में बाधाओं को तोड़ने और रूढ़ियों को चुनौती देने में मदद मिलती है। इस क्षेत्र में योगदान देने और नवाचार को आगे बढ़ाने तथा अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करता है।

बालको में लगभग तीन साल से कार्यरत हिमांशी गुप्ता ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर मिला यह सम्मान उन अवसरों और अनुभवों का प्रतिबिंब है।
ऐसे प्रेरक और सशक्त मंच का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस पुरस्कार को प्राप्त करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और मुझे उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने की प्रेरणा मिली है। यह मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के महत्व को उजागर करता है। बालको के निरंतर समर्थन और विविधता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता से इस क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिला है।

बालको ने अपनी महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने तथा अधिक समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए आवश्यक कदम पर ध्यान केंद्रित किया है। महिला कर्मचारियों की उपलब्धियाँ खनन क्षेत्र में में नारी शक्ति की बढ़ती उपस्थिति का प्रमाण हैं, जो भावी पीढ़ियों को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करती हैं। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक महिला कर्मचारियों की संख्या 30 प्रतिशत करना है। साथ ही महिला कर्मचारियों के अनुकूल कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए विभिन्न परियोजना संचालित किया है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!