बाबा साहब की जयंती:- अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया

तिल्दा/ नेवरा/ तिल्दा शहर मंडल और ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार बाबा साहब की जयंती अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 4 में उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया साथ ही भाजपा के मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश भाजपा कार्यालय के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बूथ के कार्यकर्ताओं के द्वारा मेघावी छात्रों को सम्मान किया गया डॉक्टर साहब के जयंती पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने अंबेडकर साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लोगों को संबोधित किया उन्होंने कहा संविधान निर्माता के तौर पर प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डाॅ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। उनका पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। बाबा साहेब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। अंबेडकर समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे। इसी कारण डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है । कार्यक्रम में राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष राजेश सेतपाल मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु, भागबली साहू अध्यक्ष ग्रामीण, सौरभ जैन शहर महामंत्री, मनोज निषाद शहर महामंत्री व पार्षद, विनोद नेताम, अमरजीत पासवान, प्रेम कोसले ,शेखर यदु ,सतीश निषाद पार्षद , रवि सेन पार्षद लुक्रम बघेल पार्षद ,नीरज लाहोटी महामंत्री युवा मोर्चा, राजू कुरैशी आनंद निषाद चरण जांगड़े विक्की यादव दिनेश पंजवानी सागर पंजवानी एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!