बागपत में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

बागपत/ उत्तर प्रदेश / से विवेक जैन

मदर्स डे पर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में मेरी मां मेरी जन्नत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के अनेकों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ऑनलाईन आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मातृ दिवस के अवसर पर अपनी माता के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हुए सुंदर ग्रीटिंग कार्ड व बुके बनाएं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे यह उद्देश्य रहा कि सभी बच्चे अपनी मां को यह महसूस कराएं की उनके स्नेह का कोई मोल नहीं है तथा रोज सुबह से शाम तक वो जो कुछ भी अपने बच्चों के लिए करती हैं वह बच्चें पर एक ऐसा ऋण है जिसको सब कुछ अर्पित करके भी चुकाया नही जा सकता।

मां ईश्वर का भेजा अनमोल उपहार है। प्रतियोगिता एक प्रयास है की बच्चे मां के महत्व को समझें और अपने हाथो से अपनी मां के लिए कुछ बनाए। प्रतियोगिता में नर्सरी से कक्षा बारह तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया तथा अपनी मां के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अत्यंत सुंदर ग्रीटिंग कार्ड्स तथा बुके बनाकर अपनी मां को भेंट किए।

विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी और कहा की सभी बच्चे सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करें तथा मिथ्या दिखावे की जिंदगी से बचें। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सम्राट, निशांत, अर्श, वंश, कुंज, नैतिक, राशि तथा प्रतीक प्रथम स्थान पर, मनन, यशश्वी, शौर्य, सानवी द्वितीय स्थान पर तथा वंशिका, आकृति, अवनी, अलीना तथा आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!