बलात्कार के मामले में तीन दिवस में चालान पेश…उरगा पुलिस ने पेश की मिसाल

कोरबा । उरगा । पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में 3 दिवस में चालान पेश कर मिशाल कायम किया है,कोरबा जिले में यह पहला मामला है जब रिकॉर्ड समय मे माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है। पुलिस महानिदेशक महोदय डी.एम अवस्थी द्वारा महिलाओं पर घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में शीघ्र चालान प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।महानिरीक्षक बिलासपुर दीपांशु काबरा द्वारा रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकगण को पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी निर्देश का पालन सुनिश्चित करने हेतु हिदायत दिया गया है। पुलिस महानिर्देशक के निर्देश के पालन तथा प्रकरण की संवेदन शीलता एवम गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा कीर्तन राठौर के मार्ग दर्शन,नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण एवम थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक लखन पटेल के नेतृत्व में प्रकरण में त्वरित विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द चालान पेश करने के निर्देश दिए गए।दिनांक 04-11-20 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है और उसके साथ बलात्कार किया है कि रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्र – 356/20 धारा 363,366,376,323 , भा द वि .06 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ किया गया‌।वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देशानुसार प्रकरण में त्वरित विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी गोपी कुमार पाटले पिता हीरा लाल पाटले उम 25 साल सा . बुची हरदी थाना बलौदा जिला जां.चा. को 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य संकलित कर 03 दिवस के भीतर माननीय न्यायालय में चालान पेश किया गया है। उपरोक्त प्रकरण के विवेचना में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक लखन लाल पटेल व सउनि . राकेश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!