बलरामपुर में 3 नाबालिगों से बलात्कार, सरगुजा में बंधक बना युवती से रेप, 2 आरोपी बंदी


अंबिकापुर/राजपुर/रामानुजगंज
/ । मंगलवार को बलरामपुर जिला में एक 5 साल की मासूम, 15 व 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें एक गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सरगुजा जिले के मैनपाट में एक युवती को बंधक बनाकर रेप का मामला सामने आया है।  

पुलिस के मुताबिक मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 वर्षीय युवती 29 सितंबर की शाम करीब 6.30 बजे अपनी सहेली से मिलने पैदल उसके घर जा रही थी। इसी दौरान स्कूल के पास खड़ा युवक सिमोन तिग्गा ने उसका हाथ पकडक़र खींच लिया और स्कूल के पीछे ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने युवती को धमकी दी कि यदि वह शोर मचाएगी या किसी को ये बात बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। तीन घंटे बाद युवक उसे अपने घर ले गया और रातभर बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने फिर युवती से बलात्कार किया। घटना के 13 दिन बाद युवती हिम्मत कर मां के साथ कमलेश्वरपुर थाना पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

बलरामपुर जिला के राजपुर जंगल में मवेशी चराने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कल दोपहर 15 वर्षीय नाबालिग बालिका जंगल में मवेशी चराने गई हुई थी। इसी बीच सूनेपन का फायदा उठाते हुए गांव के ही एक नाबालिग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को अपने घर लौटी नाबालिग बालिका ने अपनी आप बीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद आज राजपुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक अपचारी बालक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

आज बलरामपुर जिले का दूसरा मामला रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। पीडि़ता के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दो युवकों द्वारा घर से भगाकर ले गए और बारी-बारी से युवती के साथ रेप किया। रघुनाथनगर पुलिस द्वारा इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पीडि़ता के पिता अनुसार एक अक्टूबर को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर घर से भगाकर उत्तरप्रदेश ले गया था। साथ में उसके चचेरे भाई ने भी युवती को घर से भगा ले जाने में सहयोग किया था। करीब चार-पांच दिनों बाद वह उत्तरप्रदेश से उन लोगों के साथ लौटी और घर पर आकर कुछ दिनों बाद अपने साथ घटी घटना को परिवार वालों को बताई।

पीडि़ता युवती ने बताया कि एक युवक प्रेम प्रसंग के बहाने बहला-फुसलाकर उत्तरप्रदेश ले गया था और उसका चचेरे भाई भी साथ में गया हुआ था। उसके प्रेमी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और उसका चचेरे भाई ने भी जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिस पर युवती के पिता ने रघुनाथनगर थाना पहुंच दोनों आरोपियों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई। रघुनाथनगर थाना पुलिस ने महिला पुलिस अधिकारी बलरामपुर के समक्ष युवती को पेश कर बयान दर्ज कराया गया। दोनों आरोपियों को रघुनाथनगर थाना पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरे मामले में बलरामपुर जिले में एक 5 साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है।

घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। इसके अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगडऩे लगी। बच्ची ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। घटना के तीन दिन बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत की है। दूसरी तरफ  इसकी जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामवासियों का गुस्सा फूटा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!