बडी खबर:- मंत्री अमरजीत भगत का दिल्ली दौरा, जाने से पहले कही यह बात

रायपुर/ सूबे के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज शाम 6 बजे दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि उनके बयान अनुसार उनके इस दौरे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आई हलचल से कोई लेना देना नहीं है, वे आल इंडिया कांग्रेस के आदिवासी विंग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।
दिल्ली जाने से पहले अमरजीत भगत ने कहा कांग्रेस के ट्राइबल विंग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं जिसमें देशभर के आदिवासी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा द्वारा मार्कफेड के कर्ज लेने पर लगाये नए आरोपों को लेकर अमरजीत ने दो टूक कहा कि हां कर्ज लेंगे इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यह सरकार किसानों के हितों के लिए कर्ज लेगी, उनकी धान खरीदी के लिए कर्ज लेगी ना कि किसी अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपति के कर्जमाफी करने के लिए। यह सरकार किसानों की सरकार है जो कर्ज लेकर के भी धान खरीदी करेगी।

बता दें कि मार्कफेड ने आने वाले सत्र के लिए 95 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, वहीं पिछले सत्र 2020-21 में सरकार ने 92 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की थी जिसमें 40 लाख मेट्रिक टन धान का उठाव अभी भी नहीं हो सका है। अब देखना यह है कि तमाम चुनौतियों के बीच आगामी 95 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी के टारगेट और शेष धान के उठाव को लेकर सरकार क्या रणनीति तय करती है।

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!