
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही कुर्सी की लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि उन्हें कल केसी वेणुगोपाल का मेसेज आया था। उन्होंने बुलाया है, किससे मुलाक़ात होगी और क्या चर्चा होनी यह नहीं मालूम। संभवतः राहुल गांधी से मुलाक़ात हो सकती है।
टीएस सिंहदेव के कप्तान बनने वाले बयान पर सीएम बघेल ने चुप्पी साधते हुए कहा है कि किसी के वक्तव्य में मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। बताते चले कि टीएस सिंहदेव ने अपने एक बयान में कहा था कि मैं भी टीम का हिस्सा हूँ, और कोई भी कप्तान बनना चाहेगा। इसमें कोई बुराई नहीं है।
विधायकों और मंत्रियों के दिल्ली रवानगी पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा – उनके जाने की जानकारी मुझे नहीं है। मीडिया के माध्यम से मुझे भी जानकारी मिली है। दिल्ली जा रहे है तो कोई ग़लत बात नहीं है। कोरोना संक्रमण के कारण काफ़ी समय से आलाकमान से मुलाक़ात नहीं हुई है। वही करने गए होंगे।







Comments are closed.