
जिले में रफ्तार के कहर से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रहा है। बीती रात हाइवा और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और वाहन में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई ।
कोरबा / रिस्दी उरगा बाईपास मार्ग में झगरहा के समीप बड़ा हादसा हुआ है। राखड़ और चांवल लोड ट्रक में आमने सामने भिड़त हुई है। टकराते ही दोनो वाहनों में भीषण आग लग गयी। केबिन में फंसे दोनों वाहन के चालक जिंदा जल गए। आग बुझाने नगर सेना, बालको और सीएसईबी के दमकल की मदद ली गयी। हादसे के बाद 11 हजार केवी की बिजली लाइन को बंद किया गया। हाइड्रा, जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से निकाला शव को निकाला गया है। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ सात घंटे तक रेस्क्यू करती रही जिसके बाद शव निकाले गये।
बताया जा रहा दोनों मृतक बिहार के रहने वाले है। राखड़ के धूल और ओवरटेक को हादसे का कारण माना जा रहा है। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया हैं।








Comments are closed.