

कर्नाटक/ कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता सीधे मैदान पर उतरे है और लगातार रोड शो और जनसभा को संबोधित कर रहे है।
चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस बीच वे डोसा बनाती हुई नजर आईं। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कर्नाटक में चुनाव अभियान से ब्रेक लेकर मैसूर के सबसे प्रसिद्ध मायलारी रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए पहुंची थी, वहां पहुंच कर उन्होंने होटल में खुद डोसा बनाया ।
होटल में मौजूद लोग उनसे बोल रहे थे मैडम एक और बनाइए। प्रियंका मुस्कुराती हुईं बोलीं-तुम भी खाओगे। उन्होंने तवे पर करीब 6 डोसे तैयार किए। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से भी बातचीत की। बाद में वाड्रा ने रेस्टोरेंट के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली।
कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर
कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी के डोसा बनाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”परफेक्ट डोसा तो बस शुरुआत है ऐसे कुशल हाथों से, दुनिया में वे कितनी शक्ति ला सकते हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।






Comments are closed.