
संस्थापक एवं महासचिव राष्ट्रीय बाल युवा नारी जागृति मंच(दिल्ली) के मुकेश कुमार भोगल ने बताया कि विक्रम चौरसिया को उनके शैक्षणिक , साहित्यिक ,सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए आगामी 8 मार्च,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ‘युवा रत्न अवार्ड-2021’ से अलंकृत किया जाएगा, जो की इस पूरे 551 लोगो के लिस्ट में विक्रम का नाम पहले स्थान पर है । इस अवसर पर भारत के केबिनेट मंत्री,बॉलीवुड अभिनेता व अभिनेत्री उपस्थित होंगे व देशभर के प्रसिद्ध बालक व बालिका,युवा व महिलाएं को भी सम्मानित किया जाएगा।
विक्रम चौरसिया के इस उपलब्धि पर विक्रम के पिता जी श्री नीरज चौरसिया के साथ ही वरिष्ट सोशल एक्टिविस्ट अनिता व प्रख्यात गांधीवादी सुरेश चंद्र रोहरा व समस्त परिवार के सदस्यों व सुभचिंतको ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है, जैसा कि हम जानते ही हैं की अपने स्कूल समय से ही विक्रम वंचितों के लिए आवाज उठाते रहे है ,जो आज भी अनवरत चलता ही जा रहा है,इससे पहले भी विक्रम को नशा मुक्ति , महीला सशक्तिकरण व वंचित बच्चों के लिए काम करने के लिए “2019 का प्रेरणा आइकॉन अवार्ड ” , कैमूर रत्न अवार्ड , भगत सिंह अवार्ड जैसे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके है ।







Comments are closed.