प्रदेश में कोरोना साढ़े 61 हजार… मौतें-539, एक्टिव- 33246, डिस्चार्ज- 27180

रायपुर । 
प्रदेश में कोरोना मरीज साढ़े 61 हजार के आसपास पहुंच गए हैं। बीती रात मिले 3120 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 61 हजार 763 हो गई है। इसमें से 539 मरीजों की मौत हो चुकी है। 33 हजार 246 एक्टिव हैं और इनका इलाज एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। 27 हजार 180 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10.30 बजे 3120 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  764 मरीज रहे। राजनांदगांव जिले से  273,  दुर्ग  से 263,  रायगढ़  से 180,  कबीरधाम व  जांजगीर-चांपा  से 150-150, बिलासपुर से 128, बस्तर से 125, मुंगेली से 106, धमतरी से 91, महासमुंद से 84, गरियाबंद से 73, कोरिया से 72, कांकेर से 66, बेमेतरा व सरगुजा से 65-65, सुकमा से 59,  कोण्डागांव  से  58,  बीजापुर  से  56, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  से  53,  बालोद  से  52, बलौदाबाजार से  39,  सूरजपुर  से 38,  कोरबा  से 27, नारायणपुर से 25,  बलरामपुर  व दंतेवाड़ा से  22-22, जशपुर  से 12 एवं अन्य  राज्य  से  2 मरीज शामिल रहे।

दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसमें रायपुर-आसपास से 11 मरीज शामिल हैं। 7 सौ 59 मरीज ठीक होने पर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से न लेते हुए बिना मास्क और सामाजिक दूरी बनाए बिना चल रहे हैं। ऐसे में यह महामारी और फैल सकती है। 

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!