प्रदेश में कोरोना करीब 53 हजार- मौतें-477, एक्टिव-28041, डिस्चार्ज-23938

रायपुर ।
 प्रदेश में कोरोना मरीज 53 हजार के आसपास पहुंच गए हैं। बीती रात मिले 2564 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 52 हजार 932 हो गई है। इसमें से 477 मरीजों की मौत हो चुकी है। 28 हजार 41 एक्टिव हैं और इनका एम्स व अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है। 23 हजार 938 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10.30 बजे 2564 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  869 मरीज रहे। दुर्ग  जिले से  308,  राजनांदगांव  से  281,  बिलासपुर  से  225,  जांजगीर-चांपा  से  69, रायगढ़  से  66,  बलौदाबाजार  से  64, नारायणपुर  से 59,  कबीरधाम  से 56,  कोरिया  व बस्तर से 50-50, सुकमा से 49, सरगुजा से 45, बलरामपुर से 41, कोरबा से 39, कांकेर से  36, धमतरी व  सूरजपुर  से  35-35,  जशपुर  से  32,  दंतेवाड़ा  से  28,  बेमेतरा  से  23, बालोद  से  22,  मुंगेली  से  21, गरियाबंद  से  19,  कोण्डागांव  से  18,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से  13 एवं महासमुंद  से  3  व  अन्य राज्य  से  8 मरीज शामिल रहे।

दूसरी तरफ कल 13 मरीजों की मौत दर्ज की गई। 476 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में सात लाख से अधिक सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। कल करीब 18 हजार सैंपलों की जांच की गई। जांच में बाकी दिनों की तुलना में ढाई हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए। उनका कहना है कि शहर के साथ अब गांव-देहात से भी पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों के आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!