पोषण वॉरियर्स दे रहे हैं ‘’सही पोषण देश रोशन’’ का संदेश सुपोषित थाली, प्रदर्शनी और रंगोली के माध्यम से कर रहे पोषण के प्रति जागरूक किशोरियों को सिखाए जा रहा महावारी के दिनों में स्वच्छता रखने के तरीके

रायपुर/अभनपुर । ज़िले में 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विकासखंड अभनपुर के सेक्टर केंद्री की समस्त पंचायत में नियमित रूप से पोषण वारियर्स के माध्यम से गर्भवती, शिशुवती माताओं और बच्चों को गृह भेंट कर पोषण संबंधी जानकारियां दी जा रहीं हैं ।पोषण माह में विशेष रुप से 11 से 18 वर्ष के किशोरियों को माहवारी के दिनों में स्वच्छता बनाए रखने के सही तरीके सिखाए जा रहे हैं । विकासखण्ड अभनपुर में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सीडीपीओ जागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में किया गया ।
केंद्री की सुपरवाइजर श्रीमती खेमेश्वरी वर्मा ने बताया राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत केंद्री सेक्टर की 6 पंचायतों केंद्री, झांकी, बकतरा, भेलवाड़ीह बेंद्री और पचेड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से गृह भेंट, पोषण थाली निर्माण प्रदर्शनी, रंगोली, नारा लेखन और पोषक खाद्य पदार्थ के चित्रों के माध्यम से समाज को पोषण की महत्वता के बारे में जागरूक कर ‘’सही पोषण देश रोशन’’ का संदेश भी दिया जा रहा है । गृहभेंट के दौरान रेडी-टू-ईट फूड का वितरण भी किया जा रहा है ।
16 वर्षीया भेलवाड़ीह निवासी रानू साहू बताती है वह नही जानती थी की महावारी के दिनों में किस प्रकार साफ-सफाई रखना होता है । गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी दीदी ने पूछा की आप महामारी के दिनों में स्वच्छता का कैसे ख्याल रखती हो ? उस समय मैं निरुत्तर हो गई । उसके बाद आंगनबाड़ी दीदी ने बताया कि नियमित रूप से सेनेटरी पैड को बदलते रहना आवश्यक है । अत्यधिक रक्तस्राव होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जानकारी ली जा सकती है । अपने से किसी भी प्रकार की घरेलू या चिकित्सकीय दवाई ना लें । जब तक आपको कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ या डॉक्टर सलाह ना दे, तब तक किसी भी प्रकार की दवाई ना ले। नियमित रूप से स्नान और सफाई का ध्यान रखें । साथ ही उन्होंने स्वस्थ शरीर के लिए तिरंगा थाली कैसे बनाई जाएगी और उसे कैसे खाते हैं की भी जानकारी दी गई ।
आंगनबाड़ी पचेड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता माण्डले ने बताया समुदाय में पोषण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए ग्राम की किशोरी बालिकाओं द्वारा रंगोली बनाकर ‘’सही पोषण देश रोशन’’ का संदेश भी दिया गया जिसमें विशेष रूप से निशिता ऋषिका और आयुषी द्वारा बनाई गई रंगोलियों में ‘’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ का संदेश भी दिया गया है । पोषण माह में स्वास्थ्य विभाग की मितानिन का सहयोग भी लिया जा रहा है । जिसके द्वारा शिशुवती माताओं और गर्भवती महिलाओं को पोषण और टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है ।

विभाग द्वारा समस्त गतिविधियों का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन अनुसार किया जा रहा है ।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!