
कोरबा/ आज 15 अगस्त को भारत का 75 वां स्वाधीनता दिवस पूज्य सिंधी पंचायत, कोरबा द्वारा ध्वजारोहण कर पूरे सम्मान एवं गर्व से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सिंधु महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता वाधवानी एवं अन्य सदस्याओं ने राष्ट्रगान गाया।
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री कंवर लाल मनवानी द्वारा अध्यक्षीय भाषण के बाद पंचायत के सचिव श्री परसराम रामानी एवं अन्य सम्माननीय पदाधिकारी गण ने सभा को संबोधित किया।
इसके पश्चात सिंधु महिला मंडल की अगुवाई में समाज के बालक बालिकाओं ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया ।









Comments are closed.