पूज्य सिंधी पंचायत के किशन चंद दावड़ा बने नयेअध्यक्ष…

कोरबा/ पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा आहूत सिंधी समाज कोरबा की वार्षिक आम सभा 9/1/2024 मंगलवार की रात्रि सिंधु भवन रानी रोड कोरबा में संपन्न हुई। सर्वप्रथम सांई झूलेलाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पंचायत एवं उसके सहयोगी संगठनों द्वारा कार्यकाल पूरा होने पर आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद निवृत होने से पूर्व अध्यक्ष श्री कंवरलाल मनवानी,संरक्षक श्री मुरलीधर माखीजा, उपाध्यक्ष श्री अशोक चावलानी जी ने समाज को संबोधित किया।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा जी को सहायक चुनाव अधिकारी श्री आनन्द बुधवानी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सत्र 2024-25 के लिए पूज्य सिंधी पंचायत का विधिवत अध्यक्ष घोषित किया। जिसका सभी ने तालियों की करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। पश्चात निवृतमान अध्यक्ष श्री कंवरलाल मनमानी जी तथा अन्य सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा जी का पुष्प मालाओं लादकर स्वागत किया एवं बधाईयां दीं। पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा ने भविष्य में सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत के वरिष्ठ उपाध्याय श्री परस राम रामानी जी ने जनसंपर्क अधिकारी श्री आनन्द बुधवानी के सहयोग से किया एवं सचिव नरेश जगवानी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा के साथ सभी को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!